Saturday, February 14

BCCI New Rule: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज अब समाप्त हो चुकी है। इसको भारतीय टीम ने 2-2 से बराबर कराया है। वहीं अब इस सीरीज के बाद बीसीसीआई एक नया और कड़ा नियम लागू करने पर विचार कर रही है।

इसके अलावा गौतम गंभीर जब से भारतीय टीम के हेड कोच बने हैं, तब से उन्होंने टीम इंडिया में स्टार कल्चर का विरोध किया है। इसके चलते हुए बीसीसीआई पहले ही खिलाड़ियों के फैमिली मेंबर्स को साथ में रखने पर रोक लगा चुकी है। लेकिन अब एक रिपोर्ट आ रही है कि BCCI अब खिलाड़ियों पर अपनी मर्जी से मैच चुनने पर बैन लगा सकती है।

क्या है BCCI का नया नियम :-

इसके चलते हुए अब न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार टीम इंडिया की सेलेक्शन कमेटी, हेड कोच गौतम गंभीर और मैनेजमेंट के अलावा अन्य अधिकारी इस बात से सहमत हैं कि एक ऐसा नियम बनाएं जाएं, जिससे खिलाड़ी अपनी मर्जी से मैच का चुनाव नहीं कर पाएं। क्यूंकि कई बार देखा गया है कि वर्कलोड का हवाला देकर खिलाड़ी सीरीज में नहीं खेलने का फैसला लेते हैं। इसके अलावा एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस नियन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है और जल्द सभी खिलाड़ियों को इस बारे में मैसेज भेज दिया जाएगा

Gautam Gambhir
Gautam Gambhir

इसके अलावा एक अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार तीनों फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ियों को अब विशेष रूप से इस नियम का पालन करना होगा। अब इस नियम से उनको कड़ा संदेश भेजा जाएगा कि खिलाड़ियों की मर्जी के मुताबिक मैच चुनने का कल्चर आगे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लेकिन वर्कलोड को पूरी तरह नजरअंदाज भी नहीं किया जाएगा। तब वर्तमान स्थिति को देखते हुए फैसले लिए जाएंगे।

सिराज ने किया था वर्कलोड को दरकिनार :-

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भारत-इंग्लैंड सीरीज के सभी 5 टेस्ट मैच खेले थे। इसके चलते हुए उन्होंने इस सीरीज के 5 टेस्ट मैचों में कुल 185.3 ओवर गेंदबाजी की थी। इसके अलावा उन्होंने इन मैचों में घंटो फील्डिंग भी की थी।

Mohammed Siraj
Mohammed Siraj

इसके बाद उन्होंने तीसरे टेस्ट मैच में आकर बल्लेबाजी भी की थी। इसके अलावा मोहम्मद सिराज नियमित नेट्स में प्रैक्टिस में भी भाग लेते हैं। उनके अलावा इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने भी अपनी फिटनेस संबंधी समस्याओं के बावजूद लंबे-लंबे स्पेल डाले थे। इस पूरी टेस्ट सीरीज में इन दोनों स्टार तेज गेंदबाजों ने वर्कलोड को दरकिनार किया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version