Monday, February 2

BBL 2024-25 Final, Hobart Hurricanes vs Sydney Thunder Live Streaming Details: ऑस्ट्रेलिया का प्रमुख टी20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग 2024-25 का फाइनल मुकाबला 27 जनवरी (सोमवार) को होबार्ट हरिकेन्स और सिडनी थंडर के बीच होबार्ट के बेलरिव ओवल (निंजा स्टेडियम) में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार 1:45 बजे दोपहर से शुरू होगा। यहां हम आपको इसकी लाइव टेलीकास्ट, लाइव स्ट्रीमिंग, मैच का समय और अन्य जरूरी जानकारी प्रदान करेंगे।

इस सीजन की शुरुआत में हरिकेन्स को मेलबर्न रेनगेड्स के खिलाफ हार मिली थी, जब वे केवल 74 रन पर ऑल-आउट हो गए थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी की और अगले आठ मैचों में लगातार जीत हासिल की। उनकी टीम इस सीजन में सबसे मजबूत रही है, और उनका बैलेंस भी बहुत अच्छा है।

David Warner With His Team Sydney Thunder
David Warner (Sydney Thunder)

सिडनी थंडर ने पिछले साल की तुलना में इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, उनके लिए सीजन में कई उतार-चढ़ाव आए। शुरुआती पांच मैचों में से चार में जीत के बावजूद, वे कुछ मैचों में कमजोर साबित हुए। थंडर को फाइनल तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। खासकर कैमरन बैनक्रॉफ्ट और डैनियल सैम्स के घायल होने के बाद टीम ने मानसिक मजबूती दिखाई। इन सभी कठिनाइयों के बावजूद, उन्होंने सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न स्टार्स जैसे मजबूत प्रतिद्वंद्वियों को हराया।

BBL 2024-25 Final मैच की जरूरी जानकारी

मैच: होबार्ट हरिकेन्स बनाम सिडनी थंडर, बिग बैश लीग 2024-25, फाइनल मैच

मैच की तारीख: 27 जनवरी 2025 (सोमवार)

मैच शुरू होने का समय: 01:45 बजे दोपहर

टॉस का समय: 01:15 बजे दोपहर

जगह: बेलरिव ओवल, होबार्ट

Hobart Hurricanes vs Sydney Thunder: संभावित प्लेइंग XI

होबार्ट हरिकेन्स की संभावित प्लेइंग XI

मिच ओवेन, कैलेब  ज्वेल, मैथ्यू वेड (wk), बेन मैकडर्मोट, टिम डेविड, निखिल चौधरी, क्रिस जॉर्डन, नाथन एलिस (कप्तान), कैमरन गैनन, पीटर हैट्जग्लू, राइली मेरिडिथ।

सिडनी थंडर की संभावित प्लेइंग XI

डेविड वॉर्नर (कप्तान), जैसन संघा मैथ्यू गिल्क्स, सैम बिलिंग्स (wk), ह्यू वेबजेन/ऑली डेविस, क्रिस ग्रीन, जॉर्ज गार्टन, नाथन मैकएंड्रू, टॉम एंड्रूज, वेस अगर, तनवीर संघा।

BBL 2024-25 Final मैच की लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

इस मुकाबले का लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा, आप डिज्नी+ हॉटस्टार पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। आप इसे अपने मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप पर कहीं भी देख सकते हैं।

BBL 2024-25 Final में कौन सी टीम जीतेगी?

Hobart Hurricanes - BBL 2024-25
Hobart Hurricanes – BBL 2024-25

होबार्ट हरिकेन्स ने इस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लीग स्टेज में पहले स्थान पर कब्जा किया। उन्होंने क्वालीफायर मैच में सिडनी सिक्सर्स को 12 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। दूसरी ओर, सिडनी थंडर ने मेलबर्न स्टार्स को नॉकआउट मैच में हराकर और सिडनी सिक्सर्स को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

होबार्ट हरिकेन्स को फाइनल में थोड़ा फेवरेट माना जा रहा है, क्योंकि इस सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए दूसरे मैच में हरिकेन्स ने बेहतरीन जीत हासिल की थी। हालांकि, सिडनी थंडर भी इस बार खिताब जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार है और वह 9 साल बाद फिर से बिग बैश लीग का खिताब अपने नाम करने की कोशिश करेगा।

BBL 2024-25 Final एक रोमांचक मुकाबला होगा, जिसमें होबार्ट हरिकेन्स और सिडनी थंडर के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों ही टीमें इस सीजन में शानदार खेल दिखा रही हैं और यह मैच किसी भी टीम के पक्ष में जा सकता है। फाइनल को आप डिज्नी+ हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इस मुकाबले का लाइव प्रसारण भी होगा।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version