T20 International: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। वहीं क्रिकेट के इस फॉर्मेट में भारतीय सरजमीं पर सभी गेंदबाजों का जलवा हमेशा देखने को मिलता है। क्यूंकि यहां की पिच कभी बल्लेबाजों के लिए रन बरसाने के लायक होती है तो कभी इन पिचों पर गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। इसके अलावा भारत के मैदानों पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची अपने आप में काफी अहमियत रखती है। इस बीच ऐसे में आइए भारत की धरती पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष गेंदबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. युजवेंद्र चहल :-

इस सूची में पहले पायदान भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल का नाम आता है। उन्होंने साल 2017 में भारत में अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने यहां पर कुल 39 मैच खेले हैं।

Yuzvendra Chahal
Yuzvendra Chahal

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 38 पारियों में 22.75 की गेंदबाजी औसत से 49 विकेट लिए हैं। वहीं इस बीच उनकी इकॉनमी रेट 8.19 की रही है। इस दौरान उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा भी किया है। जबकि उनका यहां पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 6/25 का रहा है।

2. राशिद खान :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज राशिद खान का नाम आता है। साल 2016 में उन्होंने भी भारत में अपना पहला मैच खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने भारत में कुल 22 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

Rashid Khan
Rashid Khan

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 22 पारियों में 10.82 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 47 विकेट लिए हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने 2 बार 5 विकेट हॉल और 2 बार 4 विकेट हॉल भी लिया है। जबकि इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/3 का रहा है।

3. अक्षर पटेल :-

इस सूची में तीसरे स्थान पर भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल का नाम आता है। साल 2015 में उन्होंने भारत में अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने यहां पर कुल 34 मैच खेले हैं।

axar patel
axar patel

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 32 पारियों में 20.48 की गेंदबाजी औसत और 7.14 की इकॉनमी रेट से 39 विकेट लिए हैं। इसके अलावा वह यहां पर एक बार भी 4 विकेट हॉल या 5 विकेट हॉल नहीं ले पाए हैं। जबकि उनका भारत में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/9 का रहा है।

4. भुवनेश्वर कुमार :-

इस सूची में चौथे पायदान पर भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का नाम आता है। साल 2012 में उन्होंने भारत में अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने भारत में कुल 34 मैच खेले हैं।

BhuvneshwarKumar
BhuvneshwarKumar

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 33 पारियों में 26.02 की गेंदबाजी औसत से 34 विकेट लिए हैं। इस बीच वह भारत में एक बार 4 विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे हैं। उनका यहां पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/13 का रहा है। इसके अलावा भारत में गेंदबाजी करते हुए उनकी 7.58 की इकॉनमी रेट रही है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version