Monday, February 16

Champions Trophy 2025 Final: भारतीय क्रिकेट टीम ने कीवी टीम को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में हरा दिया है। इस मैच में पहले तो भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। उसके बाद कप्तान रोहित शर्मा की अगुआई में बल्लेबाजों ने भी शानदार खेल दिखाते हुए न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया। इसके चलते हुए भारत ने अब साल 2013 के बाद इस मेगा टूर्नामेंट की ट्रॉफी को एकबार फिर से अपने नाम किया है।

India vs New Zealand, ICC Champions Trophy 2025 Final
India vs New Zealand, ICC Champions Trophy 2025 Final

इस मैच में कीवी टीम ने पहले खेलते हुए भारत के सामने जीत के लिए 50 ओवर में 252 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसको भारतीय टीम ने चार विकेट शेष रहते ही हासिल कर लिया। इस फाइनल मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 83 गेंदों पर 76 रनों की शानदार पारी खेली। इसके चलते हुए भारत ने 49 ओवर में छह विकेट पर 254 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। आज हम आपको बता रहे हैं कि भारत की इस जीत के पांच हीरो कौन रहे जिनके दम पर भारतीय टीम ने लगातार दूसरा आईसीसी खिताब अपने नाम किया है।

रोहित शर्मा :-

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला वनडे फॉर्मेट में काफी आग उगलता है। लेकिन इस टूर्नामेंट के फाइनल से पहले तो उनके बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं निकली थी। तभी तो अब फाइनल मैच में भारतीय कप्तान ने बल्ले से अपना दम दिखाया।

Rohit Sharma, Champions Trophy 2025
Rohit Sharma, Champions Trophy 2025/Getty Images

उन्होंने 41 गेंद में वनडे करियर का 58वां अर्धशतक लगाया। रोहित ने शुभमन गिल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की। जिसके चलते हुए इन दोनों बल्लेबाजों ने भारत की जीत की नींव रखी। बाद में वह 83 गेंद में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 76 रन बनाकर आउट हो गए।

विराट कोहली :-

भारतीय टीम की इस जीत में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का भी काफी अहम योगदान रहा है। इस पूरे टूर्नामेंट में वह लय में दिखाई दिए। इस मैच से पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 22 रन, पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 100, न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रनों की पारियां खेली थी।

Virat Kohli
Virat Kohli

लेकिन इस फाइनल मैच में उनका बल्ला नहीं चल पाया। इसमें कोहली केवल एक रन बनाकर आउट हो गए। इस टूर्नामेंट में उन्होंने पांच मैचों में 218 रन बनाए जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है।

श्रेयस अय्यर :-

इस पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने चौथे नंबर पर वही भूमिका निभाई जो उन्होंने वनडे विश्व कप 2023 के दौरान निभाई थी। इस टूर्नामेंट में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 15 रन, पाकिस्तान के खिलाफ 56 रन, न्यूजीलैंड के खिलाफ 79 रन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 45 रन और न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 48 रन बनाए हैं।

Shreyas Iyer, ICC Champions Trophy 2025
Shreyas Iyer, ICC Champions Trophy 2025

तभी तो इस टूर्नामेंट में खेले पांच मैचों में उन्होंने 243 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली के साथ मिलकर शानदार साझेदारियां भी की थी। इस मैच में भी गिल, कोहली और रोहित के आउट होने के बाद उन्होंने ही अक्षर पटेल के साथ मिलकर पारी को संभाला था।

वरुण चक्रवर्ती :-

भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती शुरुआत में भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं थे। इंग्लैंड की टीम के खिलाफ उन्होंने टी20 और वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। जिसके चलते हुए उनको भारत ने अंतिम समय में चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में शामिल किया था।

Varun Chakravarthy, IND vs NZ
Varun Chakravarthy, IND vs NZ/Getty Images

इस टूर्नामेंट के पहले दो मैचों में उनको नहीं खिलाया गया था। इसके बाद उनको न्यूजीलैंड के खिलाफ मौका दिया गया। तब उन्होंने अपने पहले ही मैच में पांच विकेट लेकर शानदार वापसी की थी। इसके बाद उन्होंने फिर सेमीफाइनल और फाइनल में भी काफी प्रभावशाली गेंदबाजी की। इस पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने कुल नौ विकेट लिए। इसके अलावा वह सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शीर्ष पांच में रहे हैं।

कुलदीप यादव :-

चाइनामैन के नाम से जाने वाले भारत के स्पिनर कुलदीप यादव ने भी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वह पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए कोई भी विकेट नहीं ले पाए थे। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 40 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

IND vs NZ Final, Kuldeep Yadav
IND vs NZ Final, Kuldeep Yadav/Getty Images

फिर उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ ग्रुप चरण के अंतिम मैच में दो विकेट लिए। इसके बाद कंगारू टीम के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में उनको विकेट नहीं मिले थे। लेकिन इस फाइनल मैच में उन्होंने अपना दम दिखाते हुए दो विकेट लिए। उन्होंने रचिन रवींद्र तथा केन विलियमसन को आउट करते हुए कीवी टीम को बड़ा झटका दिया। इस तरह से उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में कुल 7 विकेट लिए।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version