Monday, March 16

Google News Sports Digest Hindi

Champions Trophy 2025: इस मेगा टूर्नामेंट के दौरान एक दिग्गज क्रिकेटर को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भगवान शिव की भक्ति में लीन देखा गया है। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस मौजूदा समय में अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का रोमांच धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुंचने लगा है।

Liton Das
Liton Das

सभी क्रिकेट खिलाड़ी अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी अभ्यास में लगे हुए हैं। ये सभी मैच के लिए कठिन परिश्रम तो कर ही रहे हैं और साथ ही भगवान के दरबार में भी हाजिरी लगा रहे हैं। ताकि उनकी टीम की जीत सुनिश्चित हो सके। इस बीच महाशिवरात्रि के अवसर पर एक दिग्गज क्रिकेटर को भगवान शिव की भक्ति में लीन देखा गया है।

शिव की भक्ति में लीन दिखे लिटन दास :-

इस समय सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास भगवान शिव की आराधना करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि लिटन बांग्लादेश क्रिकेट टीम में शामिल एकमात्र हिंदु क्रिकेटर हैं।

Liton Das
Liton Das

इस बीच वह सभी भारतीय व्रत त्यौहार को बांग्लादेश में पूरी स्वतंत्रता के साथ मनाते हैं। ये सभी इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। वहीं लिटन दास हिन्दू धर्म से जुड़े हुए हैं। इस दौरान उन्होंने महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की आराधना करते हुए अपनी टीम की जीत की दुआ मांगी।

बांग्लादेश टीम में नहीं मिला था मौका :-

Liton Das
Liton Das

क्रिकेटर लिटन दास बांग्लादेश के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज में गिने जाते हैं। लेकिन उनका प्रदर्शन पिछले कुछ समय में अच्छा नहीं रहा है। इसके चलते हुए ही उनको बांग्लादेश की चैंपियंस ट्रॉफी स्कवॉड में जगह नहीं मिली थी। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपनी टीम का समर्थन किया है।

बांग्लादेश टीम के पास आखिरी मौका :-

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश की टीम भारत, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के साथ ग्रुप ए में शामिल है। इस ग्रुप से भारत और न्यूजीलैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। जबकि पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम बाहर हो चुकी हैं।

Liton Das
Liton Das

इसके अलावा पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच हारकर ही टूर्नामेंट से बाहर हुई हैं। इसके बाद इन दोनों दोनों टीमों का आखिरी ग्रुप मैच एक दूसरे के खिलाफ 27 फरवरी को खेला जाना है। इनका यह मैच रावलपिंडी में खेला जाना है। तभी तो अब इन दोनों टीमों के पास जीत दर्ज कर अपना सम्मान बचाने का आखिरी मौका है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version