Sunday, February 15

Champions Trophy 2025, AUS vs AFG: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अफगानिस्तान के कप्तान हसमतुल्लाह शाहीदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगनिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज रहमानतुल्लाह गुरबाज पारी के पहले ही ओवर में बिना खाता खोले पवेलियन वापस लौट गए। हालांकि, पिछले मैच के हीरो रहे सलामी बल्लेबाज इब्राहीम जादरान और सेदिकुल्लाह अटल ने टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन इसी बीच जादरान 28 गेंदों में 22 रनों की पारी खेलकर पवेलियन वापस लौट गए।

हालांकि, सेदिकुल्लाह अटल ने 85 रन और अजमतुल्लाह उमरजई ने अंत में ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 63 गेंदों में 67 रनों की पारी खेलकर अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 274 रनों का लक्ष्य रखा। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पेंसर जॉनसन और एडम जम्पा ने चटकाए 2-2 विकेट। 

सेदिकुल्लाह अटल और अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली महत्वपूर्ण पारी 

AUS vs AFG, Sediqullah Atal
AUS vs AFG, Sediqullah Atal/Getty Images

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में अफगानिस्तान के युवा बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल ने 95 गेंदों में 85 रनों की पारी खेलकर अफगानिस्तान को मुश्किल परिस्थितियों से निकाला। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और 3 छक्के लगाए।

टीम की तरफ से अन्य खिलाड़ियों में इब्राहीम जादरान (28 गेंद, 22 रन), रहमत शाह (21 गेंद, 12 रन), कप्तान हसमतुल्लाह शाहीदी (49 गेंद, 20 रन) और अजमतुल्लाह उमरजई (63 गेंद, 67 रन, 5 छक्के) की उम्दा पारी की बदौलत अफगानिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी अटैक के सामने 273 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफल हो पाई। 

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने किया कमाल का प्रदर्शन 

Champions Trophy, AUS vs AFG
Champions Trophy, AUS vs AFG/Getty Images

टॉस हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने शुरुआत से ही अफगानिस्तान के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव बनाने की कोशिश की और उन्हें इसमे सफलता भी मिली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी में स्पेंसर जॉनसन ने (10 ओवर, 49 रन, 2 विकेट), एडम जम्पा (8 ओवर, 48 रन, 2 विकेट) और ग्लेन मैक्सवेल (6 ओवर, 28 रन, 1 विकेट) नेथन एलिस (10 ओवर, 60 रन, 1 विकेट) की उम्दा प्रदर्शन की वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अफगानिस्तान को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोकने में सफल हो पाई।

ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में पहुँचने के लिए बनाना होगा 274 रन 

अफगानिस्तान के द्वारा दिए गए 274 रनों के लक्ष्य का पीछा करना ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं रहने वाला है। अफगानिस्तान के पास पेस और स्पिन गेंदबाजी दोनों ही कमाल की है और वे किसी भी समय मैच के रुख को मोड़ सकते हैं। अगर इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम जीतती है तो वह सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर जाएगी। इस मैच को जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया 5 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुँच जाएगा।  

एक नजर पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति पर

मौजूदा वक्त में ऑस्ट्रेलियाई टीम 3 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है और अफगनिस्तान की टीम 2 अंको के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है। पॉइंट्स टेबल में 3 अंको के साथ साउथ अफ्रीका की टीम पहले नंबर पर मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया से अफ़्रीकी टीम नेट रन रेट के मामले में आगे है इसलिए साउथ अफ्रीका की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है।

पहले ही इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी इंग्लैंड की टीम अपने दोनों ही मुकाबलों में हार के साथ आखिरी पायदान पर मौजूद है। ग्रुप ए से भारत और न्यूजीलैंड की टीम पहले से ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version