Google News Sports Digest Hindi

Champions Trophy 2025, PAK vs BAN: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन इस बार पाकिस्तान कर रहीं है और यह टीम टूर्नामेंट के पहले 5 मैचों में ही बाहर हो गई। पहले मुकाबले में उसे न्यूजीलैंड के हाथों हार मिली थी तो वहीँ दूसरे मुकाबले में भी उन्हें भारत से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। अब पाकिस्तान का अगला मुकाबल बांग्लादेश के खिलाफ है। अब पाकिस्तान अगर बांग्लादेश के खिलाफ भी अपना मैच हार जाती है तो उसे मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि कैसे बांग्लादेश से हारकर पाकिस्तान को करोड़ों का नुकसान हो सकता है। 

पाकिस्तान और बांग्लादेश हो चुकी हैं टूर्नामेंट से बाहर 

Champions Trophy 2025, PAK vs BAN
Babar Azam, PAK vs BAN/Getty Images

पाकिस्तान और बांग्लादेश ये दोनों ऐसी टीमें हैं जो चैंपियंस ट्रॉफी से एक साथ बाहर हुई हैं। दोनों ने ग्रुप स्टेज के तीन में से दो-दो मैच खेल लिए हैं और अब आखिरी मैच में दोनों का एक दूसरे से सामने होगा। पाकिस्तान इस मैच को जीतकर कोई कमाल तो नहीं कर पाएगी लेकिन अगर वो इस मैच को हार जाती है तो उसकी नाक तो कटेगी ही वहीं उसकी जेब पर भी भारी असर पड़ेगा। ये मुकाबला पाकिस्तान के लिए ना सिर्फ नाक की लड़ाई है बल्कि उसे इसके जरिए करोड़ों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। 

बांग्लादेश से हार के साथ होगी घनघोर बेइज्जती

Champions Trophy 2025, PAK vs BAN
Champions Trophy 2025, PAK vs BAN/Getty Images

न्यूजीलैंड और भारत से हार के बाद पाकिस्तान की टीम की खूब किरकिरी हो रही है। वहीं पाकिस्तान इस टूर्नामेंट को होस्ट कर रहा है और वो अपने घर पर ही खेले जाने वाले टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद और ज्यादा बेइज्जती झेल रहा है। वहीं, अब अगर वो बांग्लादेश से भी मैच हार जाता है तो फिर तो उसकी साख भी फीकी पड़ जाएगी। ऐसे में पाक टीम पर ना सिर्फ करोड़ों का नुकसान बचाने की जिम्मेदारी है बल्कि उसके लिए ये मैच नाक की लड़ाई भी है।

रावलपिंडी में भिड़ेंगे पाकिस्तान-बांग्लादेश

बांग्लादेश और पाकिस्तान की भिड़ंत 27 फरवरी को रावलपिंडी के स्टेडियम में होंगी। दोनों टीमों ने अपने दोनों मैच भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ गंवाए हैं। दोनों टीम चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो चुकी हैं लेकिन अब सवाल ये है कि आखिर पाकिस्तान आठ टीमों के इस टूर्नामेंट में किस नंबर पर फिनिश करता है और उसे आखिरी मैच जीतकर क्या फायदा या आखिरी मैच हारकर क्या नुकसान होगा। दरअसल बात यह है कि ना सिर्फ चैंपियन बनने वाली टीम बल्कि उपविजेता, सेमीफाइनल खेलने वाली और नंबर पांच से आठ तक की टीमों को भी आईसीसी से करोड़ों रूपये मिलेंगे। 

कैसे पाक को हो सकता है करोड़ों का नुकसान?

Champions Trophy 2025, PAK vs BAN
Champions Trophy 2025, PAK vs BAN/Getty Images

चैम्पियन बनने वाली टीम को 19.46 करोड़ रुपये, उपविजेता टीम को 9.73 करोड़ रुपये, सेमीफाइनलिस्ट को 4.86 करोड़ रुपये मिलेंगे। जबकि पांचवें और छठे नंबर की टीम को 3.04 करोड़ रुपये और सातवें-आठवें नंबर की टीम को 1.22 करोड़ रुपये मिलेंगे। पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो चुका है तो स्वाभाविक है वो नंबर चार से नीचे ही रहेगा। अब अगर वो बांग्लादेश को हरा देती है तो वो पांचवे या छठे नंबर पर रह सकती है। इस स्थिति में उसे 3.04 करोड़ रुपये मिलेंगे लेकिन बांग्लादेश ने भी पाक को पटखनी दे दी तो वो सात या आठ नंबर पर पहुंच जाएगी और फिर पाक के खाते में सिर्फ 1.22 करोड़ रुपये ही आएंगे। 

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version