Thursday, March 5

Google News Sports Digest Hindi

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत आगामी 19 फरवरी से होने वाली है। इस बार टूर्नामेंट (Champions Trophy) का पहला मुकाबला पाकिस्तान क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 19 फरवरी को कराची में खेला जाने वाला है। वहीं अभी तक इस टूर्नामेंट के 8 संस्करण खेले जा चुके हैं।

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी के एक संस्करण में इन गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट, जानिए कौन है वो
image source via getty images

साल 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) का पहला संस्करण खेला गया था। तब इस संस्करण को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने जीता था। तभी तो अब ऐसे में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों पर एक नजर डाल लेते हैं।

Champions Trophy क्रिस गेल :-

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर आते हैं। साल 2006 की चैंपियंस ट्रॉफी में इस दिग्गज बल्लेबाज ने कुल 8 मुकाबले खेले थे। इन मुकाबलों की 8 पारियों में खेलते हुए उन्होंने 79 की औसत के साथ कुल 474 रन बनाए थे।

Chris Gayle
image source via getty images

इस संस्करण (Champions Trophy) में खेलते हुए उनके बल्ले से 3 शतक भी आए थे। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी स्कोर 133 रन रहा था। इस मैच में हमें उनके बल्ले से 6 चौके और 10 छक्के देखने को मिले थे। वहीं तब इस टूर्नामेंट को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीता था। क्यूंकि वेस्टइंडीज की टीम फाइनल मैच को हार गई थी।

शिखर धवन :-

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। साल 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी में यह भारतीय दिग्गज काफी शानदार फॉर्म में था। तब उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 5 मुकाबले खेले थे।

Shikhar Dhawan
image source via getty images

इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 5 पारियों में 1 बार नाबाद रहते हुए 90.75 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 363 रन बनाए थे। इस संस्करण में हमें उनके बल्ले से 2 शतक और 1 अर्धशतक भी देखने को मिला था। उस संस्करण में में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 114 रन रहा था। वहीं इस साल भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड की टीम को फाइनल में हराकर यह ट्रॉफी जीती थी।

सौरव गांगुली :-

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सौरव गांगुली चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। इस पूर्व भारतीय दिग्गज ने साल 2000 के संस्करण में कुल 4 मैच ही खेले थे।

Sourav Ganguly
image source via getty images

इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 4 पारियों में 116 की काफी शानदार औसत के साथ कुल 348 रन बनाए थे। तब उनके बल्ले से 2 शतक और 1 अर्धशतक भी आया था। वहीं उस समय संस्करण में खेलते हुए उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए कुल 141 रन रहा था। तब उस टूर्नामेंट को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने जीता था।

शिखर धवन :-

चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के टूर्नामेंट में पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज शिखर धवन को जब-जब खेलने का मौका मिला उन्होंने तब-तब काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा वह चैंपियंस ट्रॉफी के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर भी आते हैं।

Shikhar Dhawan
image source via getty images

साल 2017 के संस्करण में उन्होंने कुल 5 मुकाबले खेले थे। इन मुकाबलों को खेलते हुए उन्होंने इनकी 5 पारियों में 67.60 की बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 338 रन बनाए थे। इस संस्करण में हमें उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक देखने को मिले थे। तब उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 125 रन रहा था। वहीं साल 2017 में भारतीय टीम फाइनल मैच को पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ हार गई थी।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version