Wednesday, February 18

 Champions Trophy 2025: भारत ने न्यूजीलैंड को अंतिम ग्रुप स्टेज के मैच में 44 रनों से हराकर अपने विजयी अभियान को जारी रखा और अब 4 मार्च को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

इस मुकाबले में भारतीय टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने ही जबरजस्त प्रदर्शन किया, जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड जैसी धाकड़ टीम के सामने यह मैच जीतने में सफल हो पाई। खासतौर पर, डेब्वयू कर रहे मिस्ट्री स्पिनर वरुण  चक्रवर्ती की शानदार गेंदबाजी ने भारतीय जीत में अहम भूमिका निभाई। आइए जानते हैं मैच के बाद दोनों टीमों के कप्तान ने मैच को लेकर क्या कहा?

रोहित शर्मा ने कहा हम ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं

Champions Trophy 2025, IND vs Aus
Champions Trophy 2025/Getty Images

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मैच के बाद टीम के प्रदर्शन की सरहना की और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल को लेकर अपनी रणनीती साझा की। उन्होंने कहा, “आईसीसी टूर्नामेंटों में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन हमेशा से शानदार रहा है। हमें इस मुकाबले में अपने नियंत्रण वाली चीजें सही रखनी होंगी। सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबलों में छोटी-छोटी गलतियां महंगी साबित हो सकती हैं।” भारत अब 4 मार्च को दुबई में सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा, जबकि 5 मार्च को लाहौर में दूसरा सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा।

रोहित ने आगे कहा:

हमारी टीम ने इस टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और हमारी कोशिश हर मैच में जीत हासिल करने की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हमारे आत्मविश्वास को और मजबूत करेगी।

वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट लेकर बनाए नए रिकॉर्ड

Varun Chakravarthy, IND vs NZ
Varun Chakravarthy, IND vs NZ/Getty Images

इस मुकाबले के हीरो रहे वरुण चक्रवर्ती, जिन्होंने अपने चैंपियंस ट्रॉफी डेब्यू मैच में ही पांच विकेट लेकर तहलका मचा दिया। उन्होंने 10 ओवरों में 42 रन देकर कीवी बल्लेबाजों को परेशान किया और भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

उनकी इस शानदार गेंदबाजी ने मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2005 में बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में 53 रन देकर पांच विकेट लिए थे। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी में डेब्यू मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड अभी भी ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड के नाम है, जिन्होंने 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 52 रन देकर छह विकेट लिए थे।

मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए वरुण चक्रवर्ती ने कहा, “शुरुआती ओवरों में मैं थोड़ी घबराहट महसूस कर रहा था क्योंकि मैंने भारत के लिए ज्यादा वनडे मुकाबले नहीं खेले हैं। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, मैंने बेहतर महसूस करना शुरू किया। विराट, रोहित, श्रेयस, हार्दिक, सभी मुझसे बात कर रहे थे और मुझे आत्मविश्वास दे रहे थे।”

श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल की साझेदारी ने रखा जीत का आधार

Varun Chakravarthy Becomes The Third Indian Bowler with Five-Wicket Hauls in ICC Champions Trophy History
Varun Chakravarthy Becomes The Third Indian Bowler with Five-Wicket Hauls in ICC Champions Trophy History

भारत की जीत में वरुण चक्रवर्ती के अलावा श्रेयस अय्यर (79 रन) और अक्षर पटेल (42 रन) की शानदार साझेदारी भी अहम रही। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 98 रन जोड़कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249/9 का स्कोर खड़ा किया, जिसे भारतीय गेंदबाजों ने सफलतापूर्वक डिफेंड किया।

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने की टीम इंडिया की तारीफ

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा, “भारत ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में बीच के ओवरों में शानदार नियंत्रण दिखाया। श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की, वहीं भारत के चार स्पिनरों ने हमें काफी परेशान किया। पिच थोड़ी धीमी थी, जिससे बल्लेबाजों को मुश्किल हुई।

4 मार्च को ऑस्ट्रेलिया से होगी कड़ी टक्कर

अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा, जो हमेशा से बड़े मैचों में बेहतरीन खेल दिखाने वाली टीम रही है। भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होगा, लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए टीम इंडिया के पास जीतने का शानदार मौका रहेगा। सभी की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी होंगी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version