Tuesday, June 16

Google News Sports Digest Hindi

Indian Batsmen: इस बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने वाला है। इसमें भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से करने वाली है। इस समय भारतीय टीम में कई दिग्गज बल्लेबाज खेल रहे हैं।

Champions Trophy 2025 Hybrid Model Neutral Venue
image source via getty images

इससे पहले भी इसमें कई स्टार बल्लेबाज (Indian Batsmen) भी खेलते हुए दिखाई दिए हैं। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम को ग्रुप-A में रखा गया है। इसके अलावा वह अपने सभी मैच दुबई में खेलने वाली है। चलिए जानते है कि इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी (Indian Batsmen) कौन – कौन हैं।

Indian Batsmen शिखर धवन :-

इस मेगा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों (Indian Batsmen) में पहले स्थान पर दिग्गज बल्लेबाज शिखर धवन का नाम आता है। इस खिलाड़ी ने साल 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मुकाबला खेला था। वहीं वह आखिरी बार साल 2017 चैपिंयस ट्रॉफी में खेले हुए दिखाई दिए थे।

Shikhar Dhawan
image source via getty images

इस साल भारतीय क्रिकेट टीम को फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की टीम से हार का सामना करना पड़ा था। अभी तक इस टूर्नामेंट में धवन ने 10 मैच की 10 पारियों में खेलते हुए 1 बार नाबाद रहते हुए 77.88 की औसत से 701 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 3 अर्धशतक भी आए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 125 रन रहा था।

सौरव गांगुली :-

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान और बल्लेबाज (Indian Batsmen) सौरव गांगुली का नाम इस सूचि में दूसरे नंबर पर आता है। इस दिग्गज पूर्व कप्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मुकाबला साल 1998 में खेला था। जबकि इस टूर्नामेंट में वह आखिरी बार साल 2004 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

Sourav Ganguly
image source via getty images

इस दौरान उन्होंने 13 मैच की 11 पारियों में खेलते हुए 73.88 की औसत से 665 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 3 अर्धशतक निकले थे। वहीं इस मेगा टूर्नामेंट में उनका सबसे बड़ा स्कोर नाबाद रहते हुए कुल 141 रन रहा था।

राहुल द्रविड़ :-

इस मामले में तीसरे स्थान पर भारतीय टीम के पूर्व कोच और दिग्गज बल्लेबाज (Indian Batsmen) राहुल द्रविड़ का नाम आता है। इस मेगा टूर्नामेंट में उन्होंने अपना पहला मुकाबला साल 1998 में खेला था। जबकि इसमें आखिरी बार वह साल 2009 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

Rahul Dravid Records: राहुल द्रविड़ की वों पारी जब गेंदबाजों की हो गई थी हालत खराब, लगातार ठोक दिए थे इतने छक्के 
image source via getty images

इस दौरान उन्होंने 19 मैच की 15 पारियों में खेलते हुए 48.23 की औसत से 627 रन बनाए थे। इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से 6 अर्धशतक भी आए थे। वहीं इस मेगा टूर्नामेंट में उनका सबसे बड़ा स्कोर 76 रन रहा था।

विराट कोहली :-

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व मौजूदा दिग्गज बल्लेबाज (Indian Batsmen) विराट कोहली का नाम इस सूचि में चौथे नंबर पर आता है। इस मेगा टूर्नामेंट में उन्होंने अपना पहला मैच साल 2009 में खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने इसमें कुल 13 मैच खेले हैं।

Virat Kohli - 157 vs West Indies, 2018
image source via getty images

इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 12 पारियों में 88.16 की शानदार औसत के साथ 529 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उनके खेलते हुए बल्ले से 1 भी शतक नहीं आया है। इसके अलावा इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 96 रन रहा है। तभी तो इस बार यह दिग्गज बल्लेबाज चैंपियंस ट्रॉफी में अपने शतकों का सूखा खत्म करना चाहेंगे।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version