Saturday, February 14

Top 5 Best Performances From Champions Trophy 2025 Group Stage: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ग्रुप स्टेज अब समाप्त हो चुका है और टूर्नामेंट के सेमीफाइनलिस्ट्स की तस्वीर साफ हो गई है। भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह बनाई है। इस बार टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने अपनी बेमिसाल परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत लिया।

इस टूर्नामेंट में कई आईपीएल स्टार्स ने भी हिस्सा लिया, जिन्होंने अपनी टीमों के लिए अहम भूमिका निभाई। कई बल्लेबाजों ने बड़ी पारियाँ खेलकर और कुछ गेंदबाजों ने शानदार स्पेल्स फेंककर अपनी टीम को मजबूती या जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

यहाँ हम आपको आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज की टॉप 5 बेस्ट परफॉर्मेंस के बारे में बताने जा रहे हैं।

ये हैं चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप स्टेज की टॉप 5 बेस्ट परफॉर्मेंस

5. जोश इंगलिस (ऑस्ट्रेलिया) – 120* (86) बनाम इंग्लैंड

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंगलिस ने इंग्लैंड के खिलाफ 86 गेंदों पर नाबाद 120 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 352 रनों के बड़े लक्ष्य को 48 ओवरों में ही हासिल कर लिया।

इंगलिस ने अपनी पारी में 8 चौके और 6 छक्के लगाए। उनकी यह पारी ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया के लिए गेम चेंजर साबित हुई। उनकी इस बेहतरीन परफॉर्मेंस ने कंगारू टीम को सेमीफाइनल की दौड़ में बनाए रखा।

4. वरुण चक्रवर्ती (भारत) – 5/42 बनाम न्यूजीलैंड

भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ एक मैच खेला लेकिन उस मुकाबले में उन्होंने अपनी छाप छोड़ दी। वरुण ने 10 ओवर में 42 रन देकर 5 विकेट झटके और कीवी टीम को 249 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में मुश्किल में डाल दिया।

दुबई की धीमी पिच पर वरुण की शानदार गेंदबाजी ने भारतीय टीम को ग्रुप स्टेज में टॉप पर पहुंचाने में मदद की। उनकी यह परफॉर्मेंस इस टूर्नामेंट की सबसे यादगार गेंदबाजी स्पेल्स में से एक रही।

3. विराट कोहली (भारत) – 100* (111) बनाम पाकिस्तान

विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े मुकाबलों और रन चेज में इस समय उनसे बेहतर कोई नहीं है। विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ 111 गेंदों में 100* रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को 241 रनों का लक्ष्य हासिल करने में मदद की। कोहली की इस पारी में 7 चौके भी शामिल थे।

उन्होंने इस मैच में मुश्किल परिस्थितियों में धैर्य के साथ बल्लेबाजी की और भारत को 42.3 ओवरों में 6 विकेट से जीत दिलाई। यह पारी इस टूर्नामेंट में रन चेज करते हुए अब तक की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक के रूप में गिनी जा रही है।

2. बेन डकेट (इंग्लैंड) – 165 (143) बनाम ऑस्ट्रेलिया

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने ग्रुप स्टेज में सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 143 गेंदों में 165 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 17 चौके और 3 छक्के लगाए। हालांकि इंग्लैंड यह मुकाबला हार गया, लेकिन डकेट की यह पारी टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक रही।

1. इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान) – 177 (146) बनाम इंग्लैंड

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप स्टेज की टॉप 5 बेस्ट परफॉर्मेंस की लिस्ट में अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान की इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक शतक टॉप पर हैं। जादरान ने इंग्लैंड के खिलाफ 146 गेंदों में 177 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जो चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास की सबसे बड़ी पारी भी है।

जादरान ने इस मैच में पहले संयमित बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकाला और फिर शतक पूरा करने के बाद आक्रामक रवैये में बल्लेबाजी करते दिखे। उन्होंने इस मैच में 12 चौके और 6 छक्के भी लगाए। उनकी इस पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 325 रन बनाए और 8 रनों से जीत भी दर्ज की।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version