Google News Sports Digest Hindi

Champions Trophy 2025: बीते मंगलवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल खेला गया था। यह मैच भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच खेला गया था। इस मैच में बल्लेबाजी पर उतरने से पहले ही भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली।

Virat Kohli Send-off to Travis Head
Virat Kohli Send-off to Travis Head

इस मैच में खेलते हुए भारतीय टीम को पहले गेंदबाजी करने का न्योता मिला था। वहीं इस मैच में फील्डिंग करते हुए भारतीय दिग्गज विराट कोहली अब वनडे क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने मैच में रविंद्र जडेजा की गेंद पर जोश इंग्लिश का कैच लेकर यह उपलब्धि अपने नाम की।

विराट कोहली ने रिकी पोंटिंग को पछाड़ा :-

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अभी तक वनडे क्रिकेट में 301 मैचों में कुल 161 कैच लिए हैं। अब उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग को पीछे छोड़ दिया है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने 375 वनडे मैचों में 160 कैच लिए थे।

Virat Kohli Creates History
Virat Kohli Creates History/Getty Images

इसके अलावा इस सूचि में श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धन अभी पहले स्थान पर बने हुए हैं। उन्होंने 448 मैचों में खेलते हुए कुल 218 कैच लिए थे। जबकि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी 334 मैचों में 156 कैच लिए थे। वह अभी इस मामले में चौथे स्थान पर हैं।

विराट कोहली का वनडे क्रिकेट करियर :-

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपना पहला वनडे मुकाबला साल 2008 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने भारत के लिए 301 वनडे मुकाबले खेले हैं।

Virat Kohli Creates History
Virat Kohli/Getty Images

इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 288 पारियों में खेलते हुए करीब 57 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 14,100 से अधिक रन बनाए हैं। इस दौरान हमें उनके बल्ले से 1 शतक और 73 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 रन रहा है। वह इस समय वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version