Friday, February 13

DC Vs GT, IPL 2024: बुधवार को आईपीएल 2024 के 40 वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 3 रनों से हरा दिया है। इस मैच में दिल्ली की तरफ से ऋषभ पंत ने सबसे अधिक नाबाद 88 रन विस्फोटक पारी खेली। इस पारी के चलते ही आगामी टी-20 विश्व कप 2024 की भारतीय टीम में सिलेक्शन को लेकर भी ऋषभ पंत की दावेदारी मजबूत हो गयी है।

ऋषभ पंत की इस तूफानी पारी के दम पर ही दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट खोकर 224 रन बनाये। जबकि इससे पहले पवार प्ले में ही दिल्ली के 3 विकेट केवल 44 रनों के स्कोर पर ही गिर गए थे। दिल्ली का यह मैच उसी के घरेलु मैदान अरुण जेटली पर हो रहा था। 3 विकेट गिरने के बाद ऋषभ पंत ने अक्षर पटेल के साथ मिल कर ढीली के लिए 113 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई।

जिसने दिल्ली को गुजरात पर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अक्षर पटेल ने भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए 66 रनों की महत्वपूर्ण पारी को खेल कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचाया। गुजरात के बल्लेबाज डेविड मिलर के बल्लेबाज के 55 रनों से और राशिद खान के 21 रनों से तो कुछ देर के लिए ऐसा लगा कि दिल्ली यह मैच आसानी से जीत जाएगी।

लेकिन अंत में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने गुजरात को 220 रनों पर ही रोक दिया। और इस मैच को जीत कर पांचवी जीत हांसिल कर ली। इस मैच में कप्तान ऋषभ पंत ने इस सीजन का अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया। इस मैच में ऋषभ पंत ने काफी हवाई शॉट भी खेले। पंत ने पारी के आखिरी ओवर में 31 रन ठोक दिए।

इस ओवर में ऋषभ पंत ने 4 छक्के और 1 चौका लगाया। इसमें से एक शॉट तो सीधे कैमरामैन को जाकर लगा। जिससे वह कैमरामैन चोटिल हो गया। जब ऋषभ पंत ने इस शॉट को मारा तो गेंद सीधे 6 रनों के लिए सीमारेखा से बहार चली गई। यह गेंद वहीं पर गिरी जहाँ पर कैमरामैन मैच को कवर कर रहा था। और बॉल सीधे कैमरामैन को जाकर लगी। जब मैच ख़त्म हुआ तो कप्तान पंत ने उस कैमरामैन से माफ़ी मांगी। इस मोमेंट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है।

ये भी पढ़ें: PC पर फ्री फायर मैक्स के नए वर्जन को ऐसे करें डाउनलोड

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version