Wednesday, February 11

दिग्गज कैरेबियाई ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) त्रिनबैगो नाइट राइडर्स (TKR) की ओर से कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 (CPL 2024) में खेल रहे ब्रावो मंगलवार को सेंट लूसिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चोटिल हो गए थे, जिसके चलते उन्हें टूर्नामेंट के बाकी बचे हुए मैचों से बाहर होना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने शुक्रवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी।

Dwayne Bravo retires from all forms of cricket
Dwayne Bravo/ CPL T20 via Getty Images

Dwayne Bravo ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास

छोटे फॉर्मेट के महान ऑलराउंडर ब्रावो ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को अपने संन्यास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एक लंबे पोस्ट में भावुक करने वाली बातें लिखी और इस उनकी क्रिकेट यात्रा में उनका साथ देने वाले सभी लोगों और अपने परिवार का शुक्रिया अदा किया।

ब्रावो ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा:

प्रिय क्रिकेट,

आज वह दिन है जब मैं उस खेल को अलविदा कहता हूं, जिसने मुझे सब कुछ दिया है। पाँच साल की उम्र से, मुझे पता था कि मैं यही करना चाहता था – यही वह खेल है, जिसे खेलना मेरे भाग्य में लिखा था। मुझे किसी और चीज़ में कोई दिलचस्पी नहीं थी और मैंने अपना पूरा जीवन आपको समर्पित कर दिया। बदले में, आपने मुझे वह जीवन दिया, जिसका मैंने अपने और अपने परिवार के लिए सपना देखा था। उसके लिए, मैं आपको जितना धन्यवाद करूँ, वह कम है।

एक प्रोफेशनल क्रिकेटर के रूप में इक्कीस साल – यह एक अविश्वसनीय यात्रा रही है, जो कई उतार-चढ़ाव से भरी हुई है। सबसे जरूरी बात यह है कि, मैं अपने सपने को जी सका क्योंकि मैंने आपको हर कदम पर 100% दिया। मैं इस रिश्ते को जारी रखना पसंद करूंगा, लेकिन अब वास्तविकता का सामना करने का समय आ गया है। मेरा मन चलता रहना चाहता है, लेकिन मेरा शरीर अब दर्द, टूटन और तनाव को सहन नहीं कर सकता। मैं खुद को ऐसी स्थिति में नहीं रख सकता जहां मैं अपने साथियों, अपने प्रशंसकों या जिन टीमों का मैं प्रतिनिधित्व करता हूं, उन्हें निराश कर सकूं।

इसलिए, भारी मन से, मैं आधिकारिक तौर पर खेल से अपने संन्यास की घोषणा करता हूं। आज, चैंपियन ने विदाई ली है।

अपने फैंस के लिए, मैं वर्षों तक आपके अटूट प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद कहना चाहता हूं। कैरेबियन, दुनिया भर में और विशेष रूप से त्रिनिदाद और टोबैगो में मेरे सभी फैंस को – विशेष रूप से इन हाल के हफ्तों में मेरे साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद।

हालाँकि, यह अंत कड़वा-मीठा है, लेकिन मुझे अपने करियर या इस फैसले पर कोई पछतावा नहीं है। अब, मैं अपने अगले अध्याय का इंतजार कर रहा हूँ।

एक बार फिर धन्यवाद। जल्द ही दूसरी तरफ मिलेंगे।

प्यार के साथ,
सर चैंपियन।

बता दें कि, ड्वेन ब्रावो ने साल 2021 में अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। वह सिर्फ टी20 मैचों में सक्रिय थे, जिसके चलते उन्हें दुनिया के कई अलग-अलग टी20 लीग में खेलते हुए देखा जा रहा था। वह हाल ही में त्रिनबैगो नाइट राइडर्स के लिए कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेल रहे थे, लेकिन चोटिल होने के चलते उन्हें बाहर होने पड़ा था।

ऐसा रहा है ड्वेन ब्रावो का क्रिकेट करियर

Dwayne Bravo retires from all forms of cricket
Dwayne Bravo/ Getty Images

ड्वेन ब्रावो ने अपने करियर में कुल 40 टेस्ट, 164 वनडे और 91 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले थे। इसके अलावा, उन्होंने 100 फर्स्ट क्लास, 227 ओवरऑल लिस्ट ए और 582 ओवरऑल टी20 मुकाबले खेले हैं।

ब्रावो के टेस्ट क्रिकेट में 2200 रन और 86 विकेट, वनडे क्रिकेट में 2968 रन और 199 विकेट, जबकि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1255 रन और 78 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा, ओवरऑल फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 5302 रन और 177 विकेट, ओवरऑल लिस्ट ए क्रिकेट में 4046 रन और 271 विकेट और ओवरऑल टी20 क्रिकेट में 6970 रन और 631 विकेट दर्ज हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा जानकारी पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version