Umpire Salary: इस क्रिकेट के खेल में अंपायर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। क्यूंकि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अंपायर आईसीसी की मान्यता देने के बाद ही काम कर सकते है। लेकिन क्या आपने कभी अंपायरों की सैलरी के बारे में जानकारी हासिल की है। चलिए हम आपको बताते हैं कि क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कितनी होती है अंपायरों की सैलरी।
कितनी होती है Umpire Salary :-

इस क्रिकेट के खेल में खिलाड़ियों की कई तरीके से कमाई होती है। क्यूंकि मैदान के बाहर भी उनकी मार्केटिंग और ऐड से भी खूब कमाई होती है। वहीं इसके अलावा भी उनको अपने बोर्ड से भी अच्छी खासी रकम मिलती है। लेकिन क्या आपको पता है कि मैदान पर जो अंपायर होते हैं उनकी कमाई (Umpire Salary) कैसे होती है। क्यूंकि एक मैच में अंपायरिंग करना काफी मुश्किल होता है। कई बार अंपायर के फैसले पर सवाल उठने लगते हैं। वहीं अब हम आपको बताते हैं कि एक वनडे मैच में अंपायरिंग करने के लिए अंपायर को कितने पैसे (Umpire Salary) मिलते हैं।
Umpire की नियुक्ति कौन करता है :-

किसी भी मैच में कौन अंपायरिंग करेगा। इसका फैसला केवल आईसीसी ही करता है। क्यूंकि आईसीसी क्रिकेट की शीर्ष संस्था है। आईसीसी ही तटस्थ अंपायरों की नियुक्ति करता है। क्यूंकि इंटरनेशनल मैचों में हमेशा आईसीसी पैनल में शामिल अंपायरों की ही नियुक्ति की जाती है। वहीं इन सभी अंपायरों को भी वह सभी सुविधाएं मिलती है जोकि एक खिलाड़ी को मिलती है। लेकिन फिर भी इन अंपायर और खिलाड़ियों की सैलरी (Umpire Salary) में बड़ा फर्क होता है।
कितनी होती है Umpire की वार्षिक आय :-

इंटरनेशनल मैचों में आईसीसी पैनल में शामिल एक टॉप लेवल के अंपायर की वार्षिक आय 66 लाख रुपये से लेकर 1.67 करोड़ रुपये तक की होती है। इस सैलरी के अलावा उन्हें ट्रेवलिंग का खर्च, होटल में रहने और खाने का खर्च भी उपलब्ध करवाया जाता है। अंपायरों की सैलरी (Umpire Salary) इस बात पर भी निर्भर करती है कि क्रिकेट में उन्हें कितना अनुभव है।
एक वनडे मैच के लिए कितने पैसे मिलते हैं :-

इन सभी अंपायरों को एक वनडे मैच के लिए 2500 से लेकर 3000 यूएस डॉलर सैलरी मिलती है। अगर रुपयों में बात करें तो एक वनडे मैच के लिए अंपायर को करीब दो से लेकर ढाई लाख रुपये तक दिए जाते है। लेकिन पहले अंपायरों की सैलरी बहुत ही कम हुआ करती थी। वहीं अभी हाल के वर्षों में अंपायरों की सैलरी में इजाफा किया गया है।
उनके अनुभव का भी मिलता है फायदा :-

अंपायरों को अपने अनुभव का भी काफी फायदा मिलता है। क्यूंकि इस समय इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के अलीम डार और श्रीलंका के कुमार धर्मसेना दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अंपायरों में शामिल हैं। इनकी सैलरी भी दूसरे अंपायरों से ज्यादा होती है।
भारत के भी Umpire है शामिल :-

इस समय भारत के अनिल चौधरी और नितिन मेनन सबसे अनुभवी भारतीय अंपायरों में शामिल हैं। ये अंपायर भी आईसीसी की एलीट पैनल का हिस्सा है। वहीं घरेलू मैचों में इन अंपायरों को एक मैच के लिए करीब 40 हजार रुपये मिलते हैं।
ये भी पढ़ें: कामिन्दु मेंडिस ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, टेस्ट इतिहास में पहली बार किया यह कमाल







