Wednesday, August 13

श्रीलंका क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर कामिन्दु मेंडिस (Kamindu Mendis) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गॉल में चल रहे दूसरे टेस्ट में भी अर्धशतक लगा दिया है। इसी के साथ अब वह लगातार 8 टेस्ट मैचों में पचास से ज्यादा रनों की पारियां खेलने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं अब गॉल में उनकी इस पारी ने एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ा है जो सच में हैरान करने वाला है।

Kamindu Mendis
image source : X

ऐसा हमें 147 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिला है। इस समय कामिन्दु मेंडिस (Kamindu Mendis) दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिसने लगातार 8 टेस्ट मैचों में पचास से ज्यादा रनों की पारी खेली है। वहीं इस बार कामिन्दु मेंडिस (Kamindu Mendis) ने पाकिस्तान के बल्लेबाज सऊद शकील का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। जिन्होंने उस समय लगातार 7 टेस्ट में 50 से ज्यादा रनों की पारी खेली थी

Kamindu Mendis ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड :-

श्रीलंका क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर कामिन्दु मेंडिस (Kamindu Mendis) ने साल 2022 में गॉल में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उस समय उन्होंने 61 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद फिर उनको टेस्ट टीम में मौका नहीं मिला था। लेकिन इसी साल उनको सिलहट टेस्ट में खेलने का एक बार फिर से मौका मिला। वहीं इस टेस्ट मैच में खेलते हुए उन्होंने मैच की दोनों पारियों में शतक भी लगाया था।

Kamindu Mendis
image source : X

इसके बाद फिर उन्होंने चटगांव टेस्ट में भी 92 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद फिर कामिन्दु मेंडिस (Kamindu Mendis) ने मैनचेस्ट टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 113 रन बनाए थे। इसके बाद फिर उन्होंने लॉर्ड्स में भी 74 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद फिर उन्होंने ओवल टेस्ट में भी 64 रनो की पारी खेली थी। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में भी उन्होंने 114 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद फिर से उन्होंने अभी तक नाबाद 73 रन बना लिए हैं।

Kamindu Mendis बने नंबर 1बल्लेबाज :-

Kamindu Mendis
image source : X

टेस्ट डेब्यू से लगातार 8 मैचों में अर्धशतक लगाने वाले कामिन्दु मेंडिस (Kamindu Mendis) पहले खिलाड़ी हैं। उनसे पहले इस कारनामे को पाकिस्तान के बल्लेबाज सऊद शकील ने 7 बार किया था। वहीं बल्लेबाज बर्ट शटक्लिफ, सईद अहमद, बासिल बुचर और सुनील गावस्कर ने लगातार 6 टेस्ट में पचास से ज्यादा का स्कोर बनाया था।

श्रीलंका का रहा है कमाल का प्रदर्शन :-

Kamindu Mendis
image source : X

श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला भी गॉल में ही खेला जा रह है। तभी तो इस दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन ही श्रीलंका की टीम ने न्यूजीलैंड की टीम पर अभी से ही नकेल कसनी शुरू कर दी है। इस दूसरे टेस्ट के पहले दिन श्रीलंका की टीम ने दिन का खेल समाप्त होने तक 306 रन बना लिए थे। इस मुकाबले में बल्लेबाज दिनेश चंडीमल ने 116 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। इसके अलावा बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने ने 46 रनों की पारी खेली। वहीं बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज ने 78 रन बनाए जबकि कामिन्दु मेंडिस (Kamindu Mendis) 77 रन पर नाबाद हैं।

ये भी पढ़ें: भारतीय टीम ने किया ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ, तोडा 30 साल पुराना रिकॉर्ड

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Exit mobile version