Chris Woakes Retirement: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी क्रिस वोक्स का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर काफी शानदार रहा है। लेकिन अब इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर क्रिस वोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। इस समय वह 36 वर्ष के हैं। उन्होंने आखिरी बार भारत के खिलाफ ओवल टेस्ट मैच खेला था। उस मैच में वह अपने टूटे हाथ के साथ मैदान पर उतरे थे। वहीं अब उनको इंजरी के चलते हुए ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली जाने वाली एशेज सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया था। इसके बाद अब उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को छोड़ने का फैसला कर लिया है।
क्रिस वोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास :-
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर क्रिस वोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ अब उनके 15 साल लंबे क्रिकेट करियर का अंत भी हो गया है। इस स्टार खिलाड़ी ने इंंग्लैंड की टीम को 2 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

जबकि उन्होंने अपनी टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में भी अहम योगदान दिया था। इसके अलावा इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उनका केंद्रीय अनुबंध भी नवीनीकृत नहीं किया था। इस सभी कारणों से अब उन्होंने साल 2026 में वापसी की कोशिश करने के बजाय घरेलू क्रिकेट में अपना करियर जारी रखने का विकल्प चुना है।
भारत के खिलाफ टूटा था वोक्स का कंधा :-
भारतीय टीम के खिलाफ खेली गई घरेलू टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में क्रिस वोक्स के कंधे में गंभीर चोट लग गई थी। वहीं अब यह चोट उनके लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण साबित हुई है। क्यूंकि इस चोट के कारण वह एशेज सीरीज से बाहर हो गए हैं।

लेकिन आपको याद हो तो वोक्स अपने टूटे हुए कंधे के साथ मैच के आखिरी दिन बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे थे। भले ही इंग्लैंड की टीम इस मैच को हार गई थी। लेकिन तब उनके जज्बे की हर तरफ तारीफ हुई थी। वहीं अब यह ओवल टेस्ट ही क्रिस वोक्स का आखिरी इंटरनेशनल मैच बन गया है।
क्रिस वोक्स के क्रिकेट के आंकड़े :-

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए क्रिस वोक्स ने 62 टेस्ट मैछ खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 29.61 की गेंदबाजी औसत के साथ 192 विकेट लिए हैं। जबकि इस दौरान उन्होंने 25.11 बल्लेबाजी औसत के साथ 2034 रन भी बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 122 वनडे मैचों में 173 विकेट और 1524 रन बनाए हैं। जबकि उन्होंने अपनी टीम के लिए 33 टी-20 आई मैच भी खेले हैं। इनमें उन्होंने 147 रन बनाए और 31 विकेट लिए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







