Saturday, June 20

T20 International cricket: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलते हुए कई बल्लेबाजों ने अपनी छक्कों की ताकत दिखाई है। उस समय इन सभी खिलाड़ियों ने न केवल रन बनाए थे बल्कि भारतीय गेंदबाजों की नींद भी उड़ा दी थी।

जबकि इस बीच कुछ बल्लेबाज ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने अपने दमदार शॉट्स से मैदान में बैठे सभी दर्शकों को रोमांचित कर दिया था। वहीं टी-20 विश्व कप के इतिहास में भी इन बल्लेबाजों ने भारतीय टीम को काफी परेशान किया है। तभी तो अब ऐसे में आइए भारतीय टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों पर भी हम एक नजर डाल लेते हैं।

1. डेविड मिलर : 40 छक्के :-

इस सूची में पहले पायदान पर अब दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज डेविड मिलर का नाम आ गया है। इसके अलावा उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2011 में खेला था। तब से लेकर अभी तक टीम इंडिया के खिलाफ कुल 29 मुकाबले खेले हैं।

David Miller
David Miller/Getty Images

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 26 पारियों में 40 छक्के भी लगाए हैं। जबकि इस बीच उनके बल्ले से 34.77 की बल्लेबाजी औसत और 149.04 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 626 रन भी आए हैं। वहीं इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 106 रन का रहा है।

2. ग्लेन मैक्सवेल : 38 छक्के :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2012 में खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ कुल 24 मुकाबले खेले हैं।

Glenn Maxwell
Glenn Maxwell

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 22 पारियों में 38 छक्के भी लगाए हैं। जबकि इस दौरान उनके बल्ले से हमें 30.31 की बल्लेबाजी औसत और 151.18 की स्ट्राइक रेट से 576 रन भी देखने को मिले हैं। वहीं इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 113 रन का रहा है।

3. निकोलस पूरन : 35 छक्के :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन का नाम आता है। लेकिन इस समय वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने साल 2018 में भारत के खिलाफ अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था।

Nicholas Pooran
Nicholas Pooran

जबकि आखिरी बार वह भारत के खिलाफ साल 2023 में खेलते हुए दिखाई दिए थे। वहीं भारतीय टीम के खिलाफ उन्होंने कुल 20 मैच खेले थे। तब इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी इतनी ही पारियों में 35 छक्के लगाए थे। उस समय उनके बल्ले से 32.88 की बल्लेबाजी औसत और 135.15 की स्ट्राइक रेट से 592 रन भी आए थे। तब उनका सर्वोच्च स्कोर 67 रन का रहा था।

4. दासुन शनाका : 30 छक्के :-

इस सूची में चौथे पायदान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के मौजूदा टी-20 कप्तान दासुन शनाका का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2016 में खेला था। वहीं तब से लेकर अभी तक उन्होंने भारत के खिलाफ कुल 25 मैच खेले हैं।

Dasun Shanaka
Dasun Shanaka

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 23 पारियों में 30 छक्के भी लगाए थे। वहीं इन मैचों में खेलते हुए उनके बल्ले से 28.25 की बल्लेबाजी औसत और 142.58 की स्ट्राइक रेट से 452 रन भी आए हैं। वहीं इस बीच उनका भारत के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 74 रन का रहा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version