Friday, February 20
Tamil Nadu Premier League: इस समय तमिलनाडु प्रीमियर लीग खेली जा रही है। इसमें पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी खेल रहे हैं। इस लीग में वह डिंडीगुल ड्रैगंस की कप्तानी कर रहे हैं। इस समय वह विवादों में फंस गए हैं। क्यूनि उनपर अब गेंद से छेड़छाड़ लड़ने के आरोप लगे हैं। उनपर यह आरोप इस लीग की अन्य टीम मदुरै पैंथर्स ने लगाए हैं।

क्या है पूरा मामला :-

एक रिपोर्ट के अनुसार मदुरै पैंथर्स ने TNPL को आधिकारिक तौर पर यह शिकायत कि है कि मौजूदा चैंपियन ड्रैगंस ने मैच के दौरान ऐसे तौलिये का इस्तेमाल किया है जिस पर कुछ रसायन लगे हुए थे। इस बीच उन्होंने यह आरोप लगया है कि रसायन लगने के बाद गेंद भारी हो गई थी।
Ravichandran Ashwin
Ravichandran Ashwin
इसके बाद अब इस लीग के आयोजकों ने पैंथर्स से इस बारे में सबूत मांगे हैं। इस बीच हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि मदुरै पैंथर्स और डिंडीगुल ड्रैगंस की टीम बीते 14 जून को आपस में भिड़ी थी।

लीग के आयोजकों ने मदुरै पैंथर्स से मांगे सबूत :-

अब TNPL लीग के सीईओ प्रसन्ना कन्नन ने फ्रैंचाइजी से घटनाओं के सबूत दिखाने को कहा है। इसके बाद प्रसन्ना ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि, “मदुरै पैंथर्स ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
Ravichandran Ashwin
Ravichandran Ashwin
जिसको हमने स्वीकार कर लिया है। लेकिन उन्होंने खेल के 24 घंटे के भीतर कोई भी शिकायत दर्ज करानी होती है। इसके बाद भी हमने उनकी शिकायत को स्वीकार कर लिया है। इसके बाद हमने उनसे अपने आरोपों के सबूत पेश करने को कहा है।”

आरोप सच्च साबित होने पर होगी निष्पक्ष जांच :-

Ravichandran Ashwin
Ravichandran Ashwin
इसके आगे प्रसन्ना ने कहा है कि अगर मदुरै पैंथर्स की टीम सही सबूत पेश नहीं करेगी तो उनके खिलाफ उचित कार्यवाई की जाएगी। इसके आगे उन्होंने कहा है कि, “अगर हमें लगता है कि उनके आरोपों में कोई सच्चाई है, तो हम एक स्वतंत्र समिति का गठन करेंगे। पर्याप्त सबूतों के बिना, किसी खिलाड़ी और दूसरी फ्रैंचाइजी के खिलाफ ऐसे आरोप लगाना गलत है। अगर वे कोई सबूत नहीं देते हैं, तो मदुरै को उचित दंड का सामना करना पड़ेगा।”

TNPL में रविचंद्रन अश्विन का प्रदर्शन :-

Ravichandran Ashwin
Ravichandran Ashwin
TNPL 2025 के सीजन में रविचंद्रन अश्विन की कप्तानी वाली ड्रैगंस टीम ने अभी तक 3 मैच खेले हैं। इनमें खेलते हुए उन्होंने 2 में जीत हासिल की है जबकि एक में उनको हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान अश्विन ने बल्लेबाजी में 49, 18 और 15 रन के स्कोर बनाए हैं। जबकि गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 2 विकेट हासिल किए हैं। इस बीच हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि वह अपने पिछले 2 मैचों में कोई भी विकेट नहीं ले पाए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version