Friday, February 20
Hockey: भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को अपने यूरोप दौरे के अंतिम मैच में मेजबान नीदरलैंड से 2-3 से शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में दोनों टीमें अपने निर्धारित समय में कोई टीम गोल नहीं कर सकी थी। इसके चलते हुए मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट के जरिए हुआ। इस शूटआउट में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा।

शूटआउट में हारी भारतीय टीम :-

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को अपने यूरोप दौरे के अंतिम मैच में मेजबान नीदरलैंड से 2-3 से शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा है। क्यूंकि इस मैच में खेलते हुए कोई भी टीम अपने निर्धारित समय में गोल नहीं कर पाई थी।
Indian Junior Women Hockey Team
Indian Junior Women Hockey Team
इससे पहले लगातार चार जीत (तीन बेल्जियम के खिलाफ और एक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) के साथ मैच में उतरी भारतीय टीम ने तकनीकी रूप से मजबूत डच टीम के खिलाफ धैर्य और संयम का परिचय दिया। इसके चलते हुए इन दोनों के बीच एक कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
Indian Junior Women Hockey Team
Indian Junior Women Hockey Team
इस मैच में खेलते हुए इन दोनों ही टीमों ने अपने चार क्वार्टर में कई गोल करने के अवसर बनाए। लेकिन फिर भी दोनों तरफ से अनुशासित बचाव और प्रभावशाली गोलकीपिंग की बदौलत कोई भी इस गतिरोध को नहीं तोड़ पाई। इसके चलते हुए यह मैच शूटआउट तक पहुंच गया।
Indian Junior Women hockey team
image source via getty images
इस मैच में खेलते हुए जहां लालरिनपुई और प्रियंका यादव ने भारत के लिए गोल के मौके बनाए। लेकिन इसके अलावा नीदरलैंड्स की टीम ने भी इमे डे लीउ, रूस अल्केमाडे और लोटे रस्ट के सफल हमलों से मैच में बढ़त हासिल कर ली। इसके अलावा यह यूरोपीय दौरा दिसंबर में होने वाले महिला जूनियर विश्वकप की तैयारी का हिस्सा भी था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version