Friday, February 20
Archery: भारतीय जूनियर कंपाउंड तीरंदाजों ने एशिया कप के दूसरे चरण में अपना दबदबा कायम रखते हुए पुरुष तथा महिला व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। इस बार महिलाओं के व्यक्तिगत कंपाउंड वर्ग में भारत के लिए स्वर्ण और रजत पदक पक्का है। क्योंकि शीर्ष वरीयता प्राप्त शानमुखी नागा साई बुड्डे और दूसरी वरीयता प्राप्त तेजल साल्वे भारतीय खिलाड़ियों के बीच होने वाले फाइनल में आपस में खेलने वाली हैं।

भारतीय जूनियर कंपाउंड तीरंदाजों का कमाल :-

भारतीय जूनियर कंपाउंड तीरंदाजों ने एशिया कप के दूसरे चरण में अपना दबदबा कायम रखते हुए पुरुष तथा महिला व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है।  इस बार पुरुषों के वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त कुशल दलाल ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश के हिमू बछार पर 147-143 से जीत दर्ज करके पुरुषों के व्यक्तिगत कंपाउंड फाइनल में अपनी जगह को पक्का किया है।
Indian junior compound archer
Indian junior compound archer
इसके चलते हुए भारत के लिए कम से कम रजत पदक तो पक्का हो गया है। वहीं इससे पहले दलाल ने क्वालीफिकेशन दौर में कुल 714 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया था। इसके अलावा भारत के 10वें वरीय सचिन चेची सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ माचोन से हार गए और कांस्य पदक के लिए उनका सामना बछार से होने वाला है।
Indian junior compound archer
Indian junior compound archer
जबकि महिलाओं के व्यक्तिगत कंपाउंड वर्ग में भारत के लिए स्वर्ण और रजत पदक पक्का है। क्यूंकि शीर्ष वरीयता प्राप्त शानमुखी नागा साई बुड्डे और दूसरी वरीयता प्राप्त तेजल साल्वे भारतीय खिलाड़ियों के बीच होने वाले फाइनल में आपसे में खेलने वाली हैं। इससे पहले शानमुखी ने क्वालीफिकेशन में कुल 706 अंक हासिल किए थे।
archery
archery
इसके बाद उन्होंने सेमीफाइनल मैच में इंडोनेशिया की युरिके नीना बोनिता परेरा को 145-139 से हरा दिया। जबकि अपने क्वालीफिकेशन में 700 अंक हासिल करने वाली भारत की तेजल ने मलेशिया की फतिन नूरफतेह मैट सालेह को 147-142 से हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह को पक्का किया।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version