Saturday, February 14

इस वक्त वनडे विश्वकप 2023 अपने पीक पर पहुंच चुका है। अगर बात करें अंक तालिका की तो अभी भारत टॉप पर बना हुआ है। इस साल भारत के कप्तान रोहित शर्मा भी अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हांलाकि पहली पारी में वो सस्ते में आउट हो गए लेकिन दूसरे और तीसरे मैच में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। दूसरे मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाया तो वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ 86 रन बनाए। इन दोनों ही पारियों में उन्होंने छ्क्कों की बरसात कर दी। यही कारण है कि अब उन्होंने अफगानिस्ता वाले मैच में क्रिस गेल का सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पहले क्रिस गेल के कुल 553 छक्के थे, लेकिन अफगानिस्तान के साथ मैच में रोहित शर्मा ने तेज गेंदबाज नवीन उल हक की गेंद पर छक्का जड़ कर इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।

Rohit Sharma
Image Source: Twitter

रोहित के पास है ये शानदार मौका 

इन सब के बाद अब रोहित के पास एक मौका और है, जिसके बाद वो वनडे विश्वकप में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। भारत का आगामी 19 अक्टूबर के दिन पड़ोसी बांग्लादेश के साथ मुकाबला है। यदि वो इस मैच चार छक्के और जड़ देते हैं तो वो दक्षिण अफ्रीका पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ देंगे। वर्तमान समय में डिविलियर्स वनडे विश्वकप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में टॉप पर कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल हैं।

क्रिस गेल ने अपने वनडे विश्वकप के करियर में कुल 49 छक्के लगाए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स हैं, जिन्होंने कुल 37 छक्के लगाए हैं। अब इन दोनों ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। लेकिन भारत के कप्तान इस लिस्ट में तीसरे में स्थान पर हैं, जो कि अब तक विश्वकप में कुल 34 छक्के लगा चुके हैं। इससे भी अहम बात ये है कि अभी उनके पास विश्वकप के बहुत मैच बचे हुए हैं। यदि वो बांग्लादेश के खिलाफ कुल 4 छक्के जड़ देते हैं तो वो एबी को पीछे छोड़ देंगे। इसके अलावा यदि इस विश्वकप में अपनी शानदार फॉर्म को कायम रख पाते हैं तो ऐसे में क्रिस गेल के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त करने में देर नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें: बड़ी-बड़ी बातें करने वाला पाकिस्तान आखिर विश्वकप में क्यों भारत के सामने हो जाता है पस्त

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version