Saturday, March 14

साउथ अफ्रीका की टीम को इसी महीने टेस्ट सीरीज खेलने के लिए भारत आना हैं। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच न सिर्फ टेस्ट सीरीज खेली जाएगी बल्कि उसके साथ 3 वनडे और 5 टी20 मैच भी खेले जायेंगे। हालाँकि इसके पहले दोनों टीमें सीरीज की तैयारी के पहले साउथ अफ्रीका ए और इंडिया ए के बीच दो टेस्ट मैच खेले जा रहे हैं।

पहला मैच में भारतीय टीम ने रोमांचक मुकाबले में बाजी मारी थी। टीम इंडिया ने इस मैच में ऋषभ पंत के 90 और अंत में अंशुल कम्बोज मानव सुथार की साझेदारी के चलते मैच जीतने में सफल हुई थी।

दूसरा मैच 6 नवंबर से बैंगलोर में खेला जायेगा जिसके लिए दोनों टीमें तैयार नजर आ रही हैं। इस मैच में सभी की नजरें इसलिए भी हैं क्योंकि कई बड़े खिलाड़ी जैसे ऋषभ पंत, केएल राहुल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, साईं सुदर्शन और ऋतुराज गायकवाड़ खेलते हुए दिखेंगे। तो चलिए जानते हैं कि आप इस मुकाबले को कहाँ पर लाइव देख सकते हैं।

इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच मुकाबला कहाँ खेला जायेगा?

How And Where To Watch India A Vs South A Africa Match For Free In India
How And Where To Watch India A Vs South A Africa Match For Free In India

इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच सीरीज का चौथा मैच 6 नवंबर को बैंगलोर स्थित सेण्टर ऑफ़ एक्सीलेंस में खेला जायेगा। इस मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे और मैच की शुरुआत 9:00 बजे से होगी।

इंडिया ए बनाम साउथ अफ्रीका ए के मैच का फॉर्मेट?

इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच दूसरा मैच फर्स्ट क्लास हैं। जो कि 4 दिनों का होगा। यह मैच 6 से 9 नवंबर के बीच खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी।

भारत में इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका ए का लाइव प्रसारण कहां देखें?

इंडिया ए बनाम साउथ अफ्रीका ए के दूसरे मुकाबले का प्रसारण किसी भी चैनल पर नहीं किया जायेगा।

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका ए के दूसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका ए के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर लाइव मैच देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका ए के बीच दूसरा मैच फ्री में कैसे देखें?

जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका ए के दूसरे मैच का मजा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।

भारत ए की टीम

ऋषभ पंत (C) (WK), केएल राहुल, ध्रुव जुरेल (WK), साई सुदर्शन (VC), देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, मानव सुथार, खलील अहमद, गुरनूर बराड़, अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप

साउथ अफ्रीका ए की टीम

मार्क्स एकरमैन, तेम्बा बावुमा, रुबिन हरमन, जुबिन हरमन, लेसेगो सेनोकवेन, जैसन स्मिथ, जुबेर हमजा, कोडी युसूफ, काइल सीमंड्स, मिहलाली मपोंगवाना, प्रेनलन सुब्रयेन, तियान येन वुरेन, ओकुहले सेले, त्शेपो मोरेकी, त्सेपो न्द्वांदवा, रिवाल्डो मूनसामी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version