Wednesday, March 11

ICC Women’s World Cup 2025 india vs pakistan: महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की मेज़बानी भारत और श्रीलंका में की जा रही है। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें शामिल होंगी। इस बार महिला विश्व कप 2025 का पहला मैच 30 सितंबर को खेला गया था, जबकि इसका ख़िताबी फाइनल 2 नवंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम एक-दूसरे के ख़िलाफ़ सात ग्रुप स्टेज मैच खेलेगी, जिनमें से टॉप चार टीमें नॉकआउट मुकाबलों में पहुंचेंगी। इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया है। इस बार पाकिस्तान और भारतीय महिला टीम का मैच 5 अक्टूबर को कोलंबो के मैदान पर खेला जाएगा।

भारत बनाम पाकिस्तान महिला टीम के बीच किस मैदान पर मैच खेला जाएगा

महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 5 अक्टूबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से होगी।

भारत महिला बनाम पाकिस्तान महिला आमने-सामने के रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान महिला टीम की टक्कर में भारतीय टीम का पलड़ा हमेशा भारी रहा है, चाहे वह कहीं पर भी खेल रही हो। अब तक वनडे क्रिकेट में दोनों टीमें 11 बार आमने-सामने आई हैं, जिनमें से टीम इंडिया ने सभी मुकाबलों में जीत मिली है, भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान की महिला टीम का मुकाबला 5 अक्टूबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबाले की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से होगी।

महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड:

भारतीय महिला टीम: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, राधा यादव, क्रांति गौड, रेनुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, श्री चरणी।

पाकिस्तान महिला टीम: मुनीबा अली, ओमैमा सोहेल, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज (विकेटकीपर), नतालिया परवेज़, फातिमा सना (कप्तान), एमान फातिमा, रमीन शमीम, शवाल जुल्फिकार, सैयदा अरूब शाह, डायना बेग, नाशरा संधू, सादिया इकबाल, आलिया रियाज, सदफ शमास।

ICC महिला वर्ल्ड कप 2025 का लाइव मैच कैसे देखें

आईसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, आईसीसी वीमेंस ODI वर्ल्ड कप का ऑफिशियल पार्टनर भारत में स्टार स्पोर्ट्स है। इस बड़े टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। जियोस्टार के पास क्रिकेट के इस पूरे टूर्नामेंट को दिखाने का लाइसेंस उपलब्ध है। आपको स्टार स्पोर्ट्स 1/एचडी और स्टार स्पोर्ट्स हिंदी/एचडी पर सभी मुकाबले देखने को मिलेंगे। इसके अलावा आप इस वर्ल्ड कप को जियो हॉटस्टार ऐप के माध्यम से भी देख सकते हैं।

ICC महिला वर्ल्ड कप 2025 फ्री में कहां देख सकते हैं

अगर आप इस वर्ल्ड कप को फ्री में देखना चाहते हैं, तो उसके लिए भी आपको सुविधा मिल जाएगी। यदि आप अपने फोन में देखना चाहते हैं, तो जियो हॉटस्टार ऐप पर इसका पूरा आनंद ले सकते हैं। इसके लिए आपको ज़्यादा कुछ करने की ज़रूरत नहीं है। अगर आपने अपने जियो मोबाइल सिम का रिचार्ज करते समय हॉटस्टार ऐप के साथ वाला प्लान लिया है, तो आसानी से पूरा वर्ल्ड कप वैध प्लान तक देख पाएंगे। इसके अलावा, एंड्रॉयड टीवी में भी जियो हॉटस्टार ऐप डाउनलोड करके ऑनलाइन देख सकते हैं। जियो हॉटस्टार पर आप 5 मिनट तक फ्री लाइव मैच देख सकते हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version