ICC Player of the Month:  ICC ने 23 मार्च 2026 को फरवरी 2026 के प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड्स का कर दिया है। भारतीय महिला टीम में अरुंधत्ति रेड्डी ने शानदार प्रदर्शन के दम पर यह सम्मान अपने नाम किया, जबकि पुरुष टीम में पाकिस्तान के खिलाड़ी को यह अवॉर्ड मिला है। अरुंधति रेड्डी ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बेहतरीन खेल दिखाया था, जिसके चलते इस बार फ़रवरी माह का यह अवार्ड उन्हें मिला है। खास बात यह है कि उन्होंने अपने करियर में पहली बार प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड अपने नाम किया है।

प्लेयर ऑफ़ द मंथ अवार्ड ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान उनके शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया

अरुंधत्ति रेड्डी ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में बढ़िया गेंदबाजी करते हुए कुल 8 विकेट टीम के लिए झटके। इस दौरान उनका औसत 10.87 का रहा, जबकि उन्होंने 7.25 की इकॉनमी रेट से रन खर्च किए। सिडनी में खेले गए मैच में रेड्डी ने 22 रन देकर 4 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था।

इस अवॉर्ड के लिए उनके साथ इस रेस में श्रीलंका की हर्षिता समरविक्रमा और पाकिस्तान की फातिमा सना भी नॉमिनेट हुई थीं, लेकिन अरुंधति रेड्डी ने दोनों को इस दौड़ में पीछे छोड़ते हुए फरवरी 2026 का प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

आईसीसी अवॉर्ड जीतने के बाद रेड्डी ने कहा कि “अवॉर्ड जीतने के बाद Arundhati Reddy ने कहा कि ICC प्लेयर ऑफ द मंथ चुना जाना उनके लिए बेहद खास सम्मान है। उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज जीत में अपनी टीम के लिए योगदान देना उनके लिए गर्व की बात है। रेड्डी ने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराना कभी आसान नहीं होता, इसलिए यह अवॉर्ड उनके लिए और भी ज्यादा मायने रखता है। इस जीत से टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है और अब वे आगामी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भी इसी प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेंगी।”

मेंस कैटेगरी में पाकिस्तान के युवा साहिबजादा फरहान को मिला प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड

मेंस कैटेगरी में यह अवॉर्ड पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अपने नाम कर लिया है। फरहान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, जिसकी बदौलत उन्हें यह सम्मान मिला है।

उन्होंने इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स और अमेरिका के तेज गेंदबाज शैडली वैन शाल्विक को पीछे छोड़ते हुए यह अवार्ड अपने नाम किया है। टी20 वर्ल्ड कप में फरहान का व्यक्तिगत प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन इस बार पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच सकी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version