Saturday, February 7

In What Year Was the First-ever Women’s ODI World Cup Played?: क्रिकेट के इतिहास में वनडे वर्ल्ड कप का जिक्र होते ही ज़्यादातर लोग पुरुष क्रिकेट की बात करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि महिला क्रिकेट का पहला वनडे वर्ल्ड कप पुरुषों के मुकाबले पहले आयोजित हुआ था? जी हां, महिला क्रिकेट का पहला वनडे वर्ल्ड कप साल 1973 में खेला गया था। यह टूर्नामेंट न केवल महिला क्रिकेट के लिए बल्कि पूरे खेल जगत के लिए एक ऐतिहासिक कदम था।

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत

1973 में इंग्लैंड में आयोजित पहला महिला वनडे वर्ल्ड कप, क्रिकेट इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ। इस टूर्नामेंट का आयोजन राचेल हेहे फ्लिंट की अगुवाई में हुआ था, जो उस समय महिला क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रही थीं। दिलचस्प बात यह रही कि, महिला वर्ल्ड कप की शुरुआत पुरुष वर्ल्ड कप से दो साल पहले हुई थी, क्योंकि पुरुषों का पहला वर्ल्ड कप 1975 में खेला गया था।

कौन-कौन सी टीमें थीं पहले महिला वनडे वर्ल्ड कप में शामिल?

पहले महिला वर्ल्ड कप में कुल 7 टीमें हिस्सा लेने वाली थीं, लेकिन बाद में यह संख्या बढ़कर 8 हो गई थी। इसमें इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, जमैका, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, इंटरनेशनल इलेवन, यंग इंग्लैंड और भारत का नाम शामिल था। हालांकि, भारत उस समय वित्तीय समस्याओं के चलते टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाया था।

फॉर्मेट और मैचों का आयोजन

पहला महिला वनडे वर्ल्ड कप राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला गया था, जहां हर टीम को अन्य सभी टीमों के खिलाफ मुकाबले खेलने थे। इस टूर्नामेंट में अलग से फाइनल मैच नहीं खेला गया था। टूर्नामेंट के सभी लीग मैच समाप्त होने के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम को विजेता घोषित किया गया था। इस टूर्नामेंट के सभी मैच 60-60 ओवरों के खेले गए थे।

पहला महिला वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन कौन बना था?

पहला महिला वनडे वर्ल्ड कप इंग्लैंड महिला टीम ने जीता था। इस टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए खिताब अपने नाम किया। इंग्लैंड ने टूर्नामेंट में कुल 6 में से 5 मैच जीते और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। इंग्लैंड की कप्तान राचेल हेहे फ्लिंट ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई। इंग्लैंड ने अंतिम दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट को अपने नाम किया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version