Sunday, February 1

Google News Sports Digest Hindi

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड की टीम (IND vs ENG) के बीच आगामी 22 जनवरी से 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। इस टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई बहुत जल्द टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है। इस बार भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) टी20 सीरीज का आगाज 22 जनवरी से होने वाला है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाने वाली है।

Suryakumar Yadav
image source via getty images

इंग्लैंड के क्रिकेट बोर्ड ने पहले ही अपनी टीम का ऐलान कर दिया था। इसके लिए अभी भारतीय टीम (IND vs ENG) का ऐलान होना बाकी है। जिसके लिए बीसीसीआई जल्दी ही टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है। इसके अलावा चलिए जानते है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारत की टी20 टीम में किस-किस खिलाड़ी को इस बार मौका मिलने वाला है।

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन करेंगे ओपनिंग :-

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (IND vs ENG) के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग करते हुए दिखाई दे सकते है। लेकिन इसके लिए एक और बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड भी एक दावेदार हैं। वहीं पिछली टी20 सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ संजू सैमसन ने ओपनिंग की थी। तब उन्होंने इस सीरीज में 3 शतक लगाए थे।

Sanju Samson : संजू सैमसन ने डरबन में शतक जड़ रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय
image source via getty images

तभी तो अब ऐसे में एक बार फिर से संजू ही ओपनिंग करते हुए दिखाई दे सकते है। इसके अलावा यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि संजू सैमसन को इस बार (IND vs ENG)  ओपनिंग का मौका मिलता है या फिर वह नीचले क्रम में खेलते हुए दिखाई देंगे। वहीं दूसरे विकेटकीपर के तौर पर जितेश शर्मा को भी टीम में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा इस बार देखने वाली बात होगी कि बीसीसीआई ईशान किशन पर कोई विचार करेगी या फिर वह अभी भी टीम से बाहर रहने वाले है।

IND vs ENG इन खिलाड़ियों की होगी भारतीय टीम में एंट्री :-

भारतीय ओपनिंग के बाद तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा खेलते हुए दिखाई दे सकते है। जबकि नंबर-4 पर कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने के लिए आ सकते हैं। पिछली सीरीज में तिलक वर्मा ने लगातार 2 शतक लगाकर सनसनी मचा दी थी।

Hardik Pandya
image source via getty images

उनके अलावा टीम में हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह फिनिशर की भूमिका में नजर आएंगे। इसके बाद अक्षर पटेल गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी टीम के लिए योगदान देने वाले है।

ऐसा होगा टीम इंडिया का गेंदबाजी आक्रमण :-

इस टी20 सीरीज में अगर भारतीय टीम (IND vs ENG) की गेंदबाजी आक्रमण की बात करें तो इसमें एक बार फिर से रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवती को शामिल किया जा सकता है।

Arshdeep Singh - Most Wickets For India in T20Is
Arshdeep Singh – Most Wickets For India in T20Is

इसके अलावा अर्शदीप सिंह, यश दयाल और हर्षित राणा तेज गेंदबाजी का डिपार्टमेंट संभाल सकते है। वहीं इस बार देखना यह होगा कि भारतीय टीम की उपकप्तानी किसको मिलने वाली है।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की संभावित टीम :- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रुतुराज गायकवाड, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, यश दयाल, हर्षित राणा.

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version