Sunday, March 15

Google News Sports Digest Hindi

IND vs ENG: कटक में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शतक जड़ने के साथ ही एक बड़ा कारनामा कर दिया है। अब उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड की टीम (IND vs ENG) को दूसरे वनडे मैच में 4 विकेट से हराकर जीत दर्ज की है। जिसके चलते हुए अब टीम इंडिया ने सीरीज में अजेय बढ़त भी बना ली है।

Rohit Sharma
image source via getty images

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड की क्रिकेट टीम (IND vs ENG) के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मैच कटक में खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 304 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके चलते हुए इंग्लैंड की टीम ने भारतीय टीम (IND vs ENG) को 305 रनों का टारगेट दिया। वहीं इस बड़े लक्ष्य को बनाने के लिए भारतीय टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करने के लिए आए।

Rohit Sharma
image source via getty images

इस मैच में हमको भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का हिटमैन अवतार देखने को मिला। क्यूंकि उन्होंने क्रीज पर आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी। इसके चलते हुए उन्होंने एक बड़े रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया। इस समय भारतीय कप्तान रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। क्यूंकि भारतीय कप्तान ने इस मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है।

IND vs ENG रोहित शर्मा ने तोडा गेल का छक्कों का रिकॉर्ड :-

अभी तक भी इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज है। उन्होंने वनडे फॉर्मेट में खेलते हुए 398 वनडे मैचों में 351 छक्के लगाए हैं। लेकिन इस मैच में रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में क्रिस जेल को पीछे छोड़ दिया है।

Rohit Sharma
image source via getty images

इसके चलते हुए अब भारतीय कप्तान इस मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने कुल 7 छक्के लगाए। जिसके चलते हुए अब वह इस फॉर्मेट में कुल 336 छक्का लगा चुके हैं। वहीं गेल ने 301 मैचों में 331 छक्के लगाए थे। अब भारतीय कप्तान रोहित ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान धोनी पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने 350 वनडे मैचों में 229 छक्के लगाए हैं।

जो रूट, बेन डकेत ने लगाए अर्धशतक :-

इस मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम (IND vs ENG) के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट और बेन डकेत ने शानदार अर्धशतक लगाए। इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने 72 गेंद पर 69 रनों की पारी खेली। इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से 6 चौके भी आए। जबकि अन्य बल्लेबाज बेन डकेट ने 56 गेंदों में 65 रनों की तेज पारी खेली। इसके बाद वह आउट हो गए। उन्होंने अपनी इस अर्धशतकीय पारी में 10 चौके लगाए।

Rohit Sharma
image source via getty images

इसके अलावा अन्य इंगलिश बल्लेबाज लिविंगस्टोन ने भी इस मैच में अपनी टीम के लिए 41 रनों की शानदार पारी खेली। इस बीच अगर भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो रवींद्र जडेजा ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा अन्य भारतीय गेंदबाज हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, हार्दिक और वरुण चक्रवर्ती को भी 1-1 विकेट मिला।

रोहित और गिल ने दिलाई शानदार शुरुआत :-

इस मैच में टॉस को जीतकर इंग्लैंड (IND vs ENG) के कप्तान जोस बटलर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने मैच में कुल 304 रन बनाए। वहीं जब इन 305 रनों के बड़े लक्ष्य को बनाने के लिए भारतीय टीम आई तो उसने काफी शानदार शुरुआत की। भारत के लिए मैच में पारी की शुरुआत करने के लिए कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल आए।

Rohit Sharma
image source via getty images

इन दोनों ने मिलकर अपनी टीम (IND vs ENG) को काफी शानदर शुरुआत दिलाई। भारतीय कप्तान ने मैच में शुरू से ही आक्रामकता दिखाई। इसके चलते हुए हम सभी को उनका हिटमैन वाला अवतार देखने को मिला। तब भारतीय टीम (IND vs ENG) के लिए रोहित और गिल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए कुल 136 रनों की साझेदारी की। इसके बाद इंग्लिश गेंदबाज जेमी ओवरटन ने गिल को आउट कर दिया। उन्होंने इस मैच में 52 गेंदों पर 69 रनों की उपयोगी पारी खेली।

अपनी इस पारी में उनके बल्ले से 9 चौके और एक छक्का देखने को मिला। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली आए। पर वह ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं रह सके और केवल 5 रन बनाकर आउट हो गए। क्यूंकि वह एक बार फिर से बाहर की तरह जाती हुई गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। इस मैच में उनको आदिल रशिद ने आउट किया।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version