Monday, February 2

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का आगाज हो गया हैं। पहला मैच बारिश की वजह से धूल गया था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.4 ओवरों में 97 रन बनाए थे।

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला 31 अक्टूबर को मेलबर्न के ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार सुबह 1:45 बजे शुरू होगा। तो चलिए जानते हैं कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर किस तरह की पिच देखने को मिल सकती हैं।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के आंकड़े

Melbourne Cricket Ground Pitch Report
Melbourne Cricket Ground Pitch Report

इस मैदान पर अगर पिच रिपोर्ट की बात करें, तो यहाँ पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग मिलती हैं लेकिन जैसे जैसे गेम आगे बढ़ता जाता हैं पिच पर बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो जाती हैं। लेकिन उसके बाद भी यहाँ पर बड़े शॉट्स लगाने में मुश्किल आती हैं। यह ऑस्ट्रेलिया के उन चुनिंदा ग्राउंड में से हैं जहाँ की पिच पर पेछ से अधिक स्विंग देखने को मिलती हैं।

यहाँ पर स्पिन गेंदबाजों को भी थोड़ी मदद मिलती हैं। यह ऑस्ट्रेलियाई सीजन की अभी शुरुआत ही है इसलिए इस बार शायद पिच में तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा मदद देखने को मिल सकती हैं और बल्लेबाजी के लिए यह पिच मुश्किल हो सकती हैं।

Total Match 27
Bat First Won 11
Bat Second Won
15
No Result 1

कैसा रहने वाला है आज यहाँ मौसम

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के मैच में मौसम अच्छा रहने वाला है, क्योंकि इस दिन टेम्परेचर भी ज़्यादा नहीं रहने वाला है। अगर तापमान की बात करें, तो सुबह 21 डिग्री तक जा सकता है, जबकि शाम को 14 डिग्री तक जा सकता है। वहीं ह्यूमिडिटी की बात की जाए, तो वो ज़्यादा रहने वाली है। यह 78% तक रह सकती है। जबकि, इस मुकाबले में बारिश के भी अनुमान हैं, जो कि 64% हैं।

क्या कहते हैं एमसीजी पर आंकड़े?

मेलबर्न के ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक टी20 के सिर्फ 27 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से 11 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मैच जीते हैं जबकि 15 बार चेस करने वाली टीम ने बाजी मारी हैं और एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

हाईएस्ट स्कोर 182/9
लोवेस्ट स्कोर 127/10

वहीं अगर इस ग्राउंड पर हाईएस्ट स्कोर की बात करें, तो वो इंडिया (186/5 बनाम ज़िम्बाब्वे) ने साल 2022 में बनाया था। वहीँ लोवेस्ट स्कोर इंडिया (74/10 बनाम ऑस्ट्रेलिया) के नाम है, जो उन्होंने साल 2007 में बनाया था। वहीँ अगर इस ग्राउंड पर एवरेज स्कोर की बात करें, तो वो 141 रन हैं।

हाईएस्ट स्कोर 186/5
लोवेस्ट स्कोर 74/10

इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक 15 मुकाबले खेले हैं जिसमें 9 मैचों में जीत मिली है जबकि 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा हैं। वहीँ 1 मुकाबला बेनतीजा रहा हैं।

Total Match 15
Won 9
Lost 5
No Result 1
Tied 0

इंडिया ने मेलबर्न के एमसीजी में अब तक सिर्फ 6 मैच खेला हैं जिसमें उन्होंने 4 मैचों में जीत दर्ज की हैं जबकि, 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा हैं। वहीँ एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

Total Match 6
Won 4
Lost 1
No Result 1
Tied 0

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version