Monday, February 16

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आगामी 10 दिसंबर से तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है। इसके बाद तीन मैचों की वनडे फिर दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी इस दौरे पर खेली जाएगी। दोनों टीमों ने इसके लिए तैयारी बी पूरी कर ली है। अब दोनों टीमें साल इसी साल होने वाली टी-20 विश्वकप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए इस सीरीज को बड़ी गंभीरता से लेने वाली हैं। यही कारण है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौका दिया है।

देरी से शुरु होंगे टी-20 और वनडे मैच

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में कप्तानी करने वाले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को यहां पर भी वहीं जिम्मेदारी दी गई है। इस सीरीज के लिए टी-20 में सूर्यकुमार यादव और वनडे सीरीज के लिए केएल राहुल जबकि टेस्ट सीरीज के लिए रोहित शर्मा को टीम का कप्तान बनाया गया है। इन सब के बाद अब क्रिकेट फैंस के लिए साउथ अफ्रीका दौरे से जुड़ी एक परेशान करने वाली बात आपको बताते हैं। दरअसल, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के मैच भारतीय फैंस के लिए देखना आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि अब आपके कंफर्ट जोन से हटकर मैच के टाइमिंग होने वाली है। भारतीय फैंस को टी-20 मैच शाम को सात बजे से रात ग्यारह बजे तक देखने की आदत है। लेकिन साउथ अफ्रीका दौरे में ऐसा नहीं होने वाला है।

ये है मैच शुरु होने का समय

अब इस सीरीज खासकर टी-20 और वनडे सीरीज के आखिरी के मैच देखने हैं तो आपको अपनी रातों की नींद खराब करनी ही पड़ेगी, क्योंकि टी-20 मैच भारतीय समयानुसार रात 9 बजे से शुरु होने वाले हैं। अगर बात करें वनडे सीरीज की तो इसका पहला मैच भारतीय समयानुसार 01:30 बजे से शुरु होगा तो दूसरी तरफ आखिरी के दो वनडे मैच 04:30 बजे से शुरु होंगे। अब आखिरी दो वनडे मैच भी भारतीय फैंस को नींद की कुरबानी देनी पड़ेगी।

ये भी पढ़ें: कबड्डी में लोना का क्या मतलब होता है, जानिए इससे जुड़े कुछ महत्वपूर्ण पहलू

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version