Monday, March 16

वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 का सबसे बड़ा और अहम मुकाबला नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकडेमी में खेला जायेगा। खिताबी मुकाबले में भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने सामने होंगी। यह पिघले मौका हैं जब दोनों टीमें फाइनल में आमने सामने खेलते हुई दिखेंगी।

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 2 नवंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा। इंडिया और साउथ अफ्रीका ने शानदार क्रिकेट खेलते हुए फाइनल में जगह बनाई हैं लेकिन आज इस मैच में किसका पलड़ा भारी रहने वाला है यह बड़ा सवाल है। तो चलिए नज़र डालते हैं दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड पर।

इंडिया और साउथ अफ्रीका वीमेंस के हेड टू हेड रिकॉर्ड

India vs South Africa Women Head To Head In WODI
India vs South Africa Women Head To Head In WODI

वीमेंस क्रिकेट में भारतीय टीम का पलड़ा साउथ अफ्रीका के ऊपर भारी है। दोनों टीमों ने आपस में 33 वनडे मुकाबले खेले हैं जिसमें इंडिया ने 20 मैचों में जीत दर्ज की है तो वहीं अफ्रीका ने 11 मुकाबलों में बाज़ी मारी है। हालांकि 1 मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था।

नतीजों के लिहाज़ से भारतीय टीम बाज़ी मारती हुई दिख रही है, फिर मुकाबला दुनिया के किसी भी ग्राउंड में क्यों न खेला जा रहा हो। लेकिन इस वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को धूल चटाई थी।

India South Africa
32 Match 33
20 Won 12
12 Lost 20
1 Tied 1
0 No Result 0

इंडिया में इंडिया और साउथ अफ्रीका का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

इंडिया में खेले गए मुकाबलों में भी होम टीम थोड़ी आगे नजर आ रही हैं। घरेलू सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 16 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें इंडिया वीमेंस टीम ने 9 मैच जीते, जबकि 7 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा हैं।

साउथ अफ्रीका ने इंडिया में खेले 16 वनडे मुकाबलों में 7 जीते और 9 में हार का सामना करना पड़ा। नतीजों के मामले में भारतीय टीम अफ्रीका से बढ़त बनाते हुए दिख रही हैं।

INDIA Women
South Africa Women
16 Total Match 16
9 Won 7
7 Lost 9
0 No Result 0
0 Tied 0

डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकडेमी में हेड टू हेड रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका और इंडिया के बीच नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकडेमी पर अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेला गया हैं। यह पहली बार हैं जब दोनों टीमें इस ग्राउंड पर आमने सामने आएंगी।

साउथ अफ्रीका और इंडिया के हाईएस्ट और लोवेस्ट स्कोर के आंकड़े

साउथ अफ्रीका वीमेंस का अगर वनडे क्रिकेट में भारत के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर की बात करें तो वो 321 रन है जो उन्होंने पिछले साल बैंगलोर में बनाया था। हालांकि इस मुकाबले में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अगर उनके लोएस्ट टोटल की बात करें, तो वो 80 रनों पर ऑलआउट होना है। यह उन्होंने साल 1997 में पटना में बनाया था।

हाईएस्ट स्कोर 321/7
साउथ अफ्रीका लोवेस्ट स्कोर 80/10

इंडिया वीमेंस का वनडे में सउथ अफ्रीका के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 337 रन है जो कि उन्होंने इसी साल श्रीलंका में हुई ट्राई सीरीज़ के दौरान बनाया था। वहीं अगर लोएस्ट स्कोर की बात की जाए, तो वह 114 रन है जो कि भारतीय टीम ने साल 2014 में बैंगलोर में बनाया था।

हाईएस्ट स्कोर 337/4
इंडिया लोवेस्ट स्कोर 114/10

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version