Test Cricket: क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को टेस्ट क्रिकेट कहा जाता है। इस फॉर्मेट में 5 विकेट लेना किसी भी गेंदबाज के लिए बड़ी उपलब्धि होती है। यह तब खास हो जाता है जब सामने इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम होती है। इस बीच भारतीय गेंदबाजों ने कई मौकों पर अपनी घातक गेंदबाजी से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को पस्त करते हुए मैच का रुख बदला है। जबकि कुछ गेंदबाज ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने बार-बार यह कारनामा दोहराया है। इसके चलते हुए उन्होंने अपना नाम क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज किया है। चलिए उन शीर्ष गेंदबाजों पर एक नजर डाल लेते हैं।

1. भगवत चंद्रशेखर और रविचंद्रन अश्विन :-

Ravichandran Ashwin
Ravichandran Ashwin

इस सूचि में पहले पायदान पर संयुक्त रूप से 2 पूर्व दिग्गज गेंदबाज भगवत चंद्रशेखर और रविचंद्रन अश्विन का नाम आता है। इन दोनों ही दिग्गजों ने इंग्लैंड के खिलाफ 8-8 बार 5 विकेट हॉल लिए थे। सबसे पहले चंद्रशेखर ने इंग्लैंड के खिलाफ 23 मैचों की 38 पारियों में 27.27 की गेंदबाजी औसत से 95 विकेट लिए थे। तब उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8/79 का रहा था। इसके बाद अश्विन ने भी इंग्लैंड के खिलाफ 24 मैचों की 45 पारियों में खेलते हुए 27.72 की गेंदबाजी औसत से 114 विकेट लिए थे। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/55 का रहा था।

2. जसप्रीत बुमराह :-

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

इस मामले में दूसरे स्थान पर भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम आ गया है। क्यूंकि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 16 टेस्ट मैच की 30 पारियों में 5 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल भी लिए हैं। वहीं बुमराह का इंग्लैंड के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/45 का रहा है। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 21.97 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ गेंदबाजी करते हुए 72 विकेट भी लिए हैं।

3. इन गेंदबाजों ने लिए हैं 4 बार 5 विकेट हॉल :-

Axar Patel
Axar Patel

इस मामले में तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से 4 भारतीय गेंदबाजों का नाम आता है। इन सभी ने इंग्लैंड के खिलाफ 4-4 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। इनमें अक्षर पटेल, कपिल देव, अनिल कुंबले और बिशन सिंह बेदी का नाम आता है। इंग्लैंड की टीम के खिलाफ अक्षर ने 5 मैचों में 32 विकेट चटकाए हैं। जबकि कपिल देव ने 27 मैचों में 85 विकेट लिए हैं। इसके अलावा अनिल कुंबले ने 19 टेस्ट में 92 विकेट लिए हैं। वहीं पूर्व दिग्गज बेदी ने भी 22 टेस्ट में 85 विकेट लिए थे।

4. इन गेंदबाजों ने लिए हैं 3 बार 5 विकेट हॉल :-

Harbhajan Singh
Harbhajan Singh

इस मामले में चौथे पायदान पर संयुक्त रूप से मोहम्मद निसार, लक्ष्मण शिवरामकृष्णन, हरभजन सिंह और विनू माकड़ का नाम आता है। उन सभी ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 3-3 बार 5 विकेट हॉल लिए थे। इस बीच मोहम्मद निसार ने 6 टेस्ट की 11 पारियों में 25 विकेट लिए थे। जबकि शिवरामकृष्णन ने 5 टेस्ट मैचों में 23 विकेट लिए थे। इसके अलावा हरभजन ने इंग्लैंड के खिलाफ 14 टेस्ट की 27 पारियों में 45 विकेट लिए थे। वहीं माकड़ ने भी 11 टेस्ट में 54 विकेट लिए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version