Monday, February 2

Test Cricket: भारत और वेस्टइंडीज की टीम के बीच इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इसका पहला टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को पारी और 140 रनों से करारी हार दी थी। वहीं भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने इस मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। इस मैच में उन्होंने नाबाद 104 रन की शतकीय पारी खेली थी।

जबकि वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में उन्होंने 54 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट भी लिए थे। इसके चलते हुए मैच को जीतने के बाद उनको प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया था। इस फॉर्मेट में यह उनका 11वां पुरस्कार भी था। इसके अलावा आइए टेस्ट में भारत के लिए सर्वाधिक बार यह पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ियों पर एक नजर डाल लेते हैं।

1. सचिन तेंदुलकर :-

इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने इस फॉर्मेट में अनगिनत रिकॉर्ड बनाए और तोड़े थे। इसके चलते हुए उनको टेस्ट फॉर्मेट में खेलते हुए 14 बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया था। इसके अलावा वह इस सबसे लम्बे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं।

Sachin Tendulkar
Sachin Tendulkar

उन्होंने इस फॉर्मेट में 200 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 53.78 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 15,921 रन बनाए हैं। वहीं इस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज के नाम इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक (51) लगाने का रिकॉर्ड भी है। जबकि इसी फॉर्मेट में ही उन्होंने 6 दोहरे शतक और 68 अर्धशतक भी लगाए हैं।

2. राहुल द्रविड़ :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी टेस्ट क्रिकेट में 11 बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार जीता है। इसके अलावा उन्होंने अपने लंबे टेस्ट करियर में कुल 164 मैच खेले थे।

Rahul Dravid
Rahul Dravid

वहीं इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 52.31 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 13,288 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 36 टेस्ट शतक, 63 अर्धशतक और 5 दोहरे शतक भी आए हैं। इसके चलते हुए द्रविड़ अभी भी इस फॉर्मेट में भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं।

3. रविंद्र जडेजा :-

इस सूची में अब संयुक्त दूसरे पायदान पर भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का नाम आ गया है। वहीं अभी तक इस स्टार भारतीय खिलाड़ी ने भी अपने टेस्ट करियर में कुल 86 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 25.07 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 334 विकेट लेने का कारनामा भी किया है।

Ravindra Jadeja
Ravindra Jadeja

इस बीच उन्होंने 15 बार 4 विकेट और 15 बार ही 5 विकेट हॉल भी लिया है। जबकि इस बीच उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए भी 38.73 की बल्लेबाजी औसत से 3,990 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से 6 शतक और 27 अर्द्धशतक भी आए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version