Monday, February 16

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में आज गुजरात टाइटंस (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच इस सीजन का 59वां मैच खेला जाना है। ये मुकाबला गुजरात को होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। गुजरात के लिए ये मुकाबला करो या मरो वाला होगा, क्योंकि ये मुकाबला इस टीम के लिए प्लेऑफ के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मौजूदा वक्त में उनके बेहतर रन रेट के हिसाब से अच्छी स्थिति में है। ये ही कारण है कि इस मुकाबले में गिल की टीम ना सिर्फ मैच जीतने को देखेगी बल्कि बेहतर रन रेट की तरफ भी उनकी नजर होगी। ऐसे में आइए अब आज के मैच की पिच रिपोर्ट के बारे में जान लेते हैं।

पिच रिपोर्ट

वर्तमान समय में अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम इस दुनिया का सबसे बड़ा मैदान है। इस मैदान की पिच पर हमेशा से ही गेंदबाजों के लिए मददगार रही है। खासतौर पर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को यहांं पर फायदा मिलते हुए दिखाई देता है। ये ही कारण है कि आज के मैच में टॉस बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यहां पर बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान काम नहीं होता है, क्योंकि गेंद रुक कर बल्ले में आती है और बल्लेबाज सही शॉट का चुनाव नहीं कर पाता है। हांलाकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है। ये ही कारण है कि आज ऋतुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल में से जो भी टॉस जीतेगा वो पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकता है।

चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, अरवेल्ली अवनीश, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मोइन अली, शिवम दुबे, आरएस हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, अजय जादव मंडल, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, निशांत सिंधु, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सिंह, शार्दुल ठाकुर, महीश थीक्षाना, समीर रिजवी।

गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, रिद्धिमान साहा, साई सुदर्शन, शाहरुख खा, मैथ्यू वेड, केन विलियमसन, अजमतुल्लाह उमरजई, अभिनव मनोहर, राशिद खान, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, स्पेंसर जॉनसन, कार्तिक त्यागी, जोशुआ लिटिल, दर्शन नालकंडे, नूर अहमद, रवि श्रीनिवासन, साई किशोर, मोहित शर्मा, जयंत यादव, उमेश यादव, सुशांत मिश्रा, संदीप वारियर, शरथ बीआर, मानव सुथार।

ये भी पढ़ें: टी20 विश्व कप 2024 के लिए श्रीलंका ने किया अपनी टीम का ऐलान

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version