IPl 2024 में का इस वक्त तक आधे से ज्यादा सीजन खेला जा चुका है। ऐसे में अब सभी टीमों के बीच प्लेऑफ में पहुंचने की होड़ लगी हुई है। लेकिन सबसे ज्यादा मजे की बात ये है कि अभी तक कोई भी टीम आधिकारिक रूप से प्लेऑफ में खुद को सुरक्षित नहीं कर पाई है। हांलाकि जो टीमें आगे हैं, उनकी दावेदारी मजबूत है। लेकिन इस वक्त अंक तालिका में जो-जो टीम नीचे हैं, वो भी बाहर प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं हुई हैं। ये ही इस साल के सीजन को और ज्यादा रोचक बना रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि कोई भी टीम प्लेऑफ में एंट्री कर सकती है।
RR और KKR अंक तालिका में सबसे आगे
मौजूदा वक्त में अंक तालिका की बात की जाए तो पता चलता है कि कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम सबसे आगे हैं। लेकिन मजे की बात ये है कि इन दोनों टीमों को भी प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने के लिए एक मैच और जीतना होगा। कोलकाता के अभी कुल तीन मैच बचे हुए हैं और राजस्थान के भी इतने ही मैच बचे हुए हैं। यानी ऐसे में संभावना है कि दोनों टीमें प्लेऑफ में सिर्फ एक मैच जीतकर पहुंच सकती हैं।
CSK, SRH और LSG के पास बराबर अंक
इस वक्त आईपीएल की तीन टीमें चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के पास बराबर 12-12 अंक हैं। इसके अलावा एसआरएच और सीएसके को अभी बचे हुए तीन मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में यदि वो दोनों टीमें यदि दो मैच जीत जाती हैं तो उनके पास प्लेऑफ में जाने का मौका होगा। दूसरी तरफ एलएसजी की टीम इस वक्त चाहे 5 नंबर पर हो, लेकिन उसके भी 12 अंक हैं। ऐसे में यदि लखनऊ एक मैच जीत जाती है तो सीएसके और एसआरएच से आगे निकल जाएगी।
ये भी पढ़ें: बल्ला मचाएगा धमाल या फिर गेंद करेगी कमाल? जानिए दिल्ली की पिच रिपोर्ट

