सनातन प्रीमियर लीग 2026 का आयोजन 12 से 15 मार्च तक इंदौर में होगा, जिसमें कुल 15 मुकाबले खेले जाएंगे।
सनातन प्रीमियर लीग (SPL) 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस राष्ट्रीय स्तर के T10 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 12 से 15 मार्च 2026 तक मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में किया जाएगा।
यह चार दिवसीय टूर्नामेंट SANATAN CRICKET CLUB (LLP) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस लीग के संरक्षक देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज हैं, जबकि 1983 वर्ल्ड कप विजेता मदन लाल इस लीग के कमिश्नर हैं।
देशभर की 8 टीमें लेंगी हिस्सा
सनातन प्रीमियर लीग 2026 में देश के अलग-अलग राज्यों की कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। इन टीमों को दो अलग-अलग पूल में रखा गया है।
Pool A में शामिल टीमें
- छत्रपति शिवाजी वॉरियर्स (महाराष्ट्र)
- साउथ द्रविड़ चोल रॉकर्स (आंध्र प्रदेश)
- गुजरात सरदार वल्लभभाई पटेल लायंस
- रानी लक्ष्मीबाई स्ट्राइकर्स (उत्तर प्रदेश)
Pool B में शामिल टीमें
- महाराणा प्रताप रणबांकुरे (राजस्थान)
- चंद्रशेखर आजाद थंडर्स (उत्तराखंड)
- अहिल्या माता गार्जियन्स (मध्य प्रदेश)
- इंद्रप्रस्थ किंग्स (दिल्ली)
सनातन प्रीमियर लीग 2026 का पूरा शेड्यूल
13 मार्च 2026 (लीग मैच)
- छत्रपति शिवाजी वॉरियर्स बनाम साउथ द्रविड़ चोल रॉकर्स, सुबह 10 बजे से
- चंद्रशेखर आजाद थंडर्स बनाम महाराणा प्रताप रणबांकुरे, दोपहर 12 बजे से
- गुजरात सरदार वल्लभभाई पटेल लायंस बनाम रानी लक्ष्मीबाई स्ट्राइकर्स, दोपहर 2 बजे से
- इंद्रप्रस्थ किंग्स बनाम अहिल्या माता गार्जियन्स, शाम 4 बजे से
- छत्रपति शिवाजी वॉरियर्स बनाम गुजरात सरदार वल्लभभाई पटेल लायंस, शाम 6 बजे से
- चंद्रशेखर आजाद थंडर्स बनाम अहिल्या माता गार्जियन्स, रात 8 बजे से
14 मार्च 2026 (लीग मैच)
- इंद्रप्रस्थ किंग्स बनाम चंद्रशेखर आजाद थंडर्स, सुबह 10 बजे से
- महाराणा प्रताप रणबांकुरे बनाम अहिल्या माता गार्जियन्स, दोपहर 12 बजे से
- साउथ द्रविड़ चोल रॉकर्स बनाम गुजरात सरदार वल्लभभाई पटेल लायंस, दोपहर 2 बजे से
- छत्रपति शिवाजी वॉरियर्स बनाम रानी लक्ष्मीबाई स्ट्राइकर्स, शाम 4 बजे से
- इंद्रप्रस्थ किंग्स बनाम महाराणा प्रताप रणबांकुरे, शाम 6 बजे से
- साउथ द्रविड़ चोल रॉकर्स बनाम रानी लक्ष्मीबाई स्ट्राइकर्स, रात 8 बजे से
15 मार्च 2026 (सेमीफाइनल और फाइनल)
- सेमीफाइनल 1: Pool A की विजेता टीम बनाम Pool B की रनर-अप, दोपहर 2 बजे से
- सेमीफाइनल 2: Pool B की विजेता टीम बनाम Pool A की रनर-अप, शाम 4 बजे से
- महाराज यूनिटी वार्म-अप मैच, शाम 6 बजे से
- फाइनल: सेमीफाइनल 1 विजेता बनाम सेमीफाइनल 2 विजेता, रात 8 बजे से
विजेता टीम को मिलेगी 31 लाख रुपये की प्राइज मनी
सनातन प्रीमियर लीग 2026 की विजेता टीम को 31 लाख रुपये की प्राइज मनी दी जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 15 लाख रुपये मिलेंगे।
इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज को कार, हर मैच के मैन ऑफ द मैच को 21 हजार रुपये, जबकि ऑरेंज कैप और पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ियों को बाइक दी जाएगी।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

