Full Schedule of IPL 2026 Matches at Wankhede Stadium Mumbai: मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम भारत के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है। यह सिर्फ खेलने की जगह नहीं है, बल्कि मुंबई इंडियंस (MI) के लिए जीत, जुनून और इतिहास का एक प्रतीक भी है। यहाँ पर दर्शकों के बैठने की क्षमता लगभग 33,000 के आसपास है।
वानखेड़े स्टेडियम आईपीएल के कई यादगार मैचों का गवाह भी रहा है और यह मुंबई इंडियंस का होम ग्राउंड भी है, जो आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है। इस टीम ने अब तक संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है, जिसमें उनको सबसे अधिक सफलता वानखेड़े स्टेडियम में ही मिली है।
IPL 2026 में वानखेड़े स्टेडियम में अपनी विरासत आगे बढ़ाने उतरेगी MI
IPL 2026 में, वानखेड़े स्टेडियम में फिर से कई रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस अपने घरेलू फैंस के सामने अपनी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए मैदान में उतरेगी। इस स्टेडियम का एक अलग ही माहौल है, जहां स्टैंड में नीली जर्सी पहनकर आए दर्शक पूरे जोश के साथ अपनी घरेलू टीम का उत्साह बढ़ाते हैं, जिसके चलते विपक्षी टीमों पर काफी दबाव भी रहता है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल
मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम वह जगह रही है, जिसने मुंबई इंडियंस को जश्न मनाने के कई मौके दी हैं। अंतिम ओवर के रोमांचक मुकाबलों से लेकर आईपीएल ट्रॉफी जीतने तक, इस ग्राउंड ने सब देखा है। यहाँ की पिच बल्लेबाजों के लिए बेहद मददगार है और गेंदबाज भी यहाँ पर गेम बदलते हुए देखे गए हैं। इसीलिए, इस मैदान का आईपीएल में बहुत ही महत्त्व है और सभी खिलाड़ी इस मैदान पर मुकाबला खेलना चाहते हैं।
29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा पहला मुकाबला
आईपीएल 2026 में वानखेड़े स्टेडियम मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड के रूप में कई रोमांचक मैचों का गवाह बनेगा। इस सीजन 29 मार्च को मेजबान टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपनी अभियान की शुरुआत करनी हैं।
IPL 2026 मेंवानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल
29 मार्च, 2026 (रविवार), शाम 7:30 बजे – मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
12 अप्रैल, 2026 (रविवार), शाम 7:30 बजे – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
16 अप्रैल, 2026 (गुरुवार), शाम 7:30 बजे – मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स
23 अप्रैल, 2026 (गुरुवार), शाम 7:30 बजे – मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
29 अप्रैल, 2026 (बुधवार), शाम 7:30 बजे – मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
4 मई, 2026 (सोमवार), शाम 7:30 बजे – मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
24 मई, 2026 (रविवार), दोपहर 3:30 बजे – मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स

