Wednesday, February 11

IPL 2025: आईपीएल 2025 के सीजन के शुरू होने से पहले ही इस बार मेगा ऑक्शन किया जाएगा। इस बार आईपीएल 2025 से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन में कई विदेशी खिलाड़ियों को खरीदने के लिए सभी टीमें किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाएंगी। इस बार भी आईपीएल 2025 में सभी टीमें तेज गेंदबाजों पर बड़ी-बड़ी बोली लगाती हुई नजर आएंगी।

IPL 2025 तो चलिए आपको बताते है आज ऐसे 3 विदेशी तेज गेंदबाजों के बारें में जिनको इस बार के मेगा ऑक्शन में आते ही सभी टीमें उन पर बड़ी – बड़ी बोली लगाना शुरू कर देंगी। तो चलिए आइए जानते है कि वो कौन से 3 विदेशी तेज गेंदबाज है।

IPL 2025 मिचेल स्टार्क :-

IPL 2025 मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज है। वह एक मैच विनर तेज गेंदबाज है। इस बार मिचेल स्टार्क को केकेआर ने बड़ी बोली में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया था। इस बार उनका 3 – 4 मुकाबलों को छोड़कर बाकि का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। इसलिए केकेआर इस बार मेगा ऑक्शन से पहले उनको रिलीज कर सकती है।

Mitchell Starc
image source : X

IPL 2025 आईपीएल के लिए एक फ्रेंचाइजी को मेगा ऑक्शन में पूरी टीम तैयार करने के लिए 100 करोड़ रुपये की पर्स वैल्यू मिलती है। इन पैसों में उस फ्रेंचाइजी को पूरी टीम तैयार करनी होती है। ऐसे में अगर इस बार केकेआर की टीम स्टार्क को रिटेन करती है तो इस बार भी उनका एक चौथाई पर्स केवल एक ही खिलाड़ी पर ही खर्च हो जाएगा।

IPL 2025 तभी तो इस बार केकेआर की टीम इस रिस्क को लेना ही नहीं चाहेगी और इस बार वह अपने इस तेज गेंदबाज को मेगा ऑक्शन में उतार सकती है। इस बार इस बात में भी संदेह नहीं है कि अगर यह खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में आता है तो सभी फ्रेंचाइजी पूरी ताकत लगाकर इस खिलाड़ी को अपने खेमे में वापस लाने की कोशिश करेगी।

IPL 2025 कगीसो रबाडा :-

IPL 2025 कगीसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज है। पिछले आईपीएल के सीजन में उनका भी प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। तभी तो इस बार साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा का ऑक्शन में आना भी लगभग तय है। क्यूंकि कगीसो रबाडा एक बेहतरीन शानदार तेज गेंदबाज है।

Kagiso Rabada
image source : X

IPL 2025 इनके पास बॉलिंग में अलग – अलग वैरिएशन है। जिसके चलते हुए वह सभी टीमों के बल्लेबाजों की नाक में दम कर सकते है। अब ऐसे में अगर साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा इस बार मेगा ऑक्शन में आते है तो उनका नाम आते ही सभी टीमें उन पर भी बड़ी – बड़ी बोली लगाती हुई नजर आएंगी। इस बार सभी टीमें इस तेज गेंदबाज को अपनी टीम में हर हाल में जोड़ना चाहेंगी।

IPL 2025 नवीन उल हक :-

नवीन उल हक अफगानिस्तान टीम के उभरते हुए तेज गेंदबाज है। पिछले सीजन में भी यह तेज गेंदबाज लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम से खेला था। इस सीजन में उनका भी प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। तभी तो आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ की फ्रेंचाइजी तेज गेंदबाज नवीन उल हक को अपने स्क्वाड से बाहर करने का फैसला कर सकती है।

Naveen Ul Haq
image source : X

IPL 2025 अगर इस बार ऐसा हुआ तो इस बार के मेगा ऑक्शन में भी इस विदेशी गेंदबाज पर पैसों की बारिश हो सकती है। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने अभी तक आईपीएल में कुल 18 आईपीएल मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 23.64 के औसत से कुल 25 विकेट अपने नाम किए है।

ये भी पढ़ें: भारतीय फुटबॉल टीम का हेड कोच बनते ही फुल एक्शन मोड में आए मनोलो मार्केज़, खिलाड़ियों को दी बेहद ही अहम सलाह

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version