Tuesday, March 10

आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स ने अगले साल की तैयारी शुरू कर दी है। जिसकी शुरुआत एमएस धोनी के अगले सीजन आईपीएल खेलने को लेकर हुई है। माही के भविष्य पर काफी सवाल थे कि क्या इस उम्र में वे एक और सीजन खेल पाएंगे, जिसका जवाब आ चुका है।

चेन्नई के लिए पिछले दो सीजन काफी खराब गए हैं और वे इस बार कोई गलती नहीं करना चाहेंगे। उन्होंने पिछले साल मेगा ऑक्शन में ही अच्छी टीम नहीं बनाई थी, जिसका नतीजा यह रहा कि वे लीग स्टेज में आखिरी नंबर पर रहे थे। आईपीएल 2026 से पहले टीम अपनी गलती सुधारते हुए इन खिलाड़ियों को रिलीज़ कर सकती है ताकि मिनी ऑक्शन में अच्छी टीम बनाई जा सके।

इन खिलाड़ियों को चेन्नई कर सकती है रिलीज़

4. दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) 

Deepak Hooda
Deepak Hooda

चेन्नई ने पिछले साल दीपक हुड्डा को 1.7 करोड़ में खरीदा था। उन्हें मिडिल ऑर्डर में स्पिन हिटिंग और फिनिशिंग के रोल के लिए रखा गया था, लेकिन वे उसमें कुछ खास नहीं कर पाए थे।

दीपक हुड्डा ने पिछले सीजन चेन्नई के लिए 7 मैच की 5 पारियों में 6.20 की औसत और 75 के स्ट्राइक रेट से 32 रन बनाए थे। उनके खराब प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें रिलीज़ किया जा सकता है।

3. विजय शंकर (Vijay Shankar)

Vijay Shankar
Vijay Shankar

चेन्नई ने पिछले सीजन हमेशा की तरह अनुभवी खिलाड़ियों को बैक किया था, लेकिन उनका यह निर्णय उन्हें बैकफायर कर गया था। जिसके चलते वे आखिरी पायदान पर रही थीं। हालांकि सीजन खत्म होते-होते उन्होंने अपनी गलतियों को पहचाना और नए खिलाड़ियों को टीम में जगह दी और उसके बाद उन्हें नतीजे भी देखने को मिले थे।

विजय शंकर को भी मिडिल ऑर्डर में स्पिन हिटिंग के लिए रखा गया था। वह साउथ के हैं और चेन्नई उनका होम ग्राउंड भी है, जिसके चलते उन्हें तरजीह दी गई थी लेकिन वे फ्लॉप रहे थे। शंकर ने खेले 6 मैचों में 39.33 की औसत और 129 के स्ट्राइक रेट से 118 रन बनाए थे। उनके प्रदर्शन को देखते हुए सीएसके उन्हें रिलीज़ कर सकती है।

2. राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi)

Rahul Tripathi
Rahul Tripathi

महाराष्ट्र में ऋतुराज गायकवाड़ के टीममेट राहुल त्रिपाठी को ऑक्शन में इसलिए खरीदा गया था ताकि वे अच्छी शुरुआत दिला सकें। लेकिन ऐसा नहीं हो सका था और वे हर बार जल्दी अपना विकेट फेंक दे रहे थे, जिसके चलते उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था।

आयुष म्हात्रे के आने से टीम के पास अच्छा ओपनर आ गया है और वो लंबे समय तक रह सकते हैं। इसलिए राहुल को इस ऑक्शन से पहले रिलीज़ किया जा सकता है। राहुल ने पिछले सीजन खेले 5 मैचों में 96 के स्ट्राइक रेट से 55 रन बनाए थे।

1. डेवोन कॉन्वे (Devon Conway)

Devon Conway
Devon Conway

न्यूज़ीलैंड के धाकड़ ओपनर डेवोन कॉन्वे ने करियर की शुरुआत काफी अच्छी की थी लेकिन साल 2024 में चोटिल होने के बाद से जब उन्होंने वापसी की है तब से वे फॉर्म में वापस नहीं आ पा रहे हैं। न्यूज़ीलैंड के लिए हो या फिर अन्य लीग क्रिकेट में भी वे पिछले एक साल से अपनी फॉर्म तलाश रहे हैं। इस दौरान कुछ एक-दो पारियां अच्छी खेलीं लेकिन उसके अलावा कुछ भी खास नहीं रहा।

कॉन्वे ने 2023 में चेन्नई को आईपीएल जिताने में मदद की थी लेकिन अब खराब फॉर्म के चलते उन्हें रिलीज़ किया जा सकता है। पिछले सीजन उन्होंने 6 मैचों में 26.00 की औसत और 131 के स्ट्राइक रेट से 156 रन बनाए थे। उनकी खराब फॉर्म को इसी बात से समझा जा सकता है कि उन्हें पंजाब किंग्स वाले मैच में अर्धशतक मारने के बाद भी रिटायर कर दिया गया था।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version