IPL Records : आइये आज हम आपको बताने जारहे है दुनिया की सबसे महंगी और सबसे लोकप्रिय लीग आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली टीम के बारे में। वैसे तो रिकॉर्ड होता ही बनकर टूटने के लिए। यह लीग काफी लोकप्रिय होती चली गयी है। आज कल तो सभी खिलाडी इस लोकप्रिय लीग में खेलना चाहता है।
चाहे वह खिलाडी देशी हो या विदेशी हर खिलाडी इस महंगी और लोकप्रिय लीग से किसी न किसी तरह से जुड़ना चाहता है। इस लीग के द्वारा बहुत से देशी और विदेशी खिलाडियों ने कहस पहचान भी बनाई है। यह लीग आज कल इतनी लोकप्रिय हो गयी है कि हर कोई बल्लेबाज आते ही सीधे चौका या छक्का मरना चाहता है।
जिससे इस लीग में ए दर्शकों को काफी मजा मिल सके। इस लीग से ही भारत के काफी बल्लेबाजों को अपने टेलेंट को दिखाने के लिए एक अलग ही पहचान मिली है। यहाँ पर कई ऐसे विदेशी खिलाडी भी हुए है जिन्होंने इस लीग में आते ही काफी नाम और शोहरत भी कमाई है। उन्ही खिलाडियों में से क्रिस गेल भी एक खिलाडी है। जो लम्बे – लम्बे छक्के मरने के लिए काफी मशहूर है।
अब बात करते है इस लीग में शतक मारने की तो क्या आपको पता है आज तक के आईपीएल इतिहास में कसी टीम ने सबसे ज्यादा शतक लगाए है ? लेकिन आपको यह जानकर काफी हैरानी होगी क्यूंकि ये वो टीम है जिसने अभी तक भी एक भी आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीती है।
अगर आज बात करे आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक शतक लगाने की तो इस लिस्ट में सबसे ऊपर आती है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु। हालाँकि बेंगलुरु ने अभी तक भी एक भी आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीती है हर बार इस टीम के बल्लेबाज काफी रन बनाते है। बेंगलुरु की टीम ही वह टीम है जिसके बल्लेबाजों ने आज तक आईपीएल में अभी तक भी सबसे ज्यादा शतक लगाए है। इस टीम के 6 खिलाडियों ने अभी इस लीग में कुल 18 शतक लगाए है।
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामलें में दूसरे नंबर पर है राजस्थान रॉयल्स। इस टीम के कुल 7 खिलाडियों ने अभी तक इक लीग में 15 शतक लगाए है। यहाँ पर हम आपको बताना चाहते है कि इस लीग के पहले एडिशन को जो की 2008 में शुरू हुआ था को राजस्थान रॉयल्स ने ही जीता था। लेकिन उसके बाद अभी तक भी राजस्थान इस ट्रॉफी को दोबारा नहीं जीत पाई है।
तीसरे नंबर है पंजाब किंग्स की टीम। पंजाब किंग्स के भी 12 बल्लेबाजों ने अभी तक इस आईपीएल इतिहास में कुल 14 शतक लगाए है। अब बात करते है चौथे नंबर की तो दिल्ली कैपिटल्स इस लिस्ट में चौथे नंबर है। दिल्ली के 8 बल्लेबाजों ने कुल 10 शतक लगाए है।
आईपीएल इतिहास में अभी तक सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामलें में चेन्नई सुपर किंग्स पांचवें नंबर पर आती है। अभी तक चेन्नई के 7 खिलाडियों ने कुल 9 शतक लगाए है। इस लीग में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामलें में मुंबई इंडियंस छठे नंबर पर आती है। मुंबई इंडियंस के 6 बल्लेबाजों ने अभी तक 7 शतक लगाए है।
ये भी पढ़ें: आज का मैच, जानिए आरसीबी बनाम एसआरएच मैच की पिच रिपोर्ट







