Monday, February 16

IPL Retention: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 सीजन के लिए सभी टीमों को 31 नवंबर तक रिटेन्शन लिस्ट जारी करना कर दी है। जो कि, वह अब समाप्त हो चुका है। इस प्रोसेस मे कई अहम खिलाड़ियों का रिलीज होना हैरान करने वाला रहा तो वहीं कुछ टीमों ने अपने मनपसंद खिलाड़ियों पर पैसे खर्च करने मे कोई कसर नहीं छोड़ी। 

बता दें कि, ऐसे 10 खिलाड़ी हैं, जिन्हें 18 करोड़ या उससे अधिक रुपये में रिटेन किया गया। देखा जाए तो सिर्फ 10 खिलाड़ियों पर ही फ्रेंचाइजी ने 191 करोड़ रुपये लुटाए हैं। इस आर्टिकल मे हम आपको उन्ही 10 महंगे खिलाड़ियों के बारे मे बताएंगे। 

IPL Retention: हेनरिक क्लासेन- 23 करोड़

IPL Retention: This foreign player shines in IPL retention, even the run machine is left behind, know the complete list
IPL Retention-Henric klasen/Getty Images

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहली रिटेंशन के तौर पर हेनरिक क्लासेन को 23 करोड़ रुपये मे रिटेन किया। क्लासेन एक आक्रामक बल्लेबाज हैं और वे बड़ी-बड़ी हिट लगाने के लिए मशहूर हैं। बात दें कि, हाल ही में उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मे भारत के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई थी। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचाया ठ लेकिन उन्होंने अपने छोटी सी पारी से मैच मे दहशत बन दी थी। 

क्लासेन टी20 फॉर्मैट मे कई बार अपनी विस्फोटक पारी से टीम को जीत दिलाई है और अभी हाल ही मे साउथ अफ्रीका मे खेले गए SAटी20 में भी अपनी कप्तानी में चैंपियन बना चुके हैं। यह भी बात दें कि, वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे रिटेंशन बन गए हैं।

IPL Retention: विराट कोहली- 21 करोड़ 

IPL Retention: This foreign player shines in IPL retention, even the run machine is left behind, know the complete list
IPL Retention-Virat Kohli RCB-21 Crore/Getty Images

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के ऊपर भी उनकी टीम रॉयल चलेंजर्स बैंगलोर ने खूब पैसा लुटाया है। कोहली को बैंगलोर ने 21 करोड़ रुपये मे रिटेन किया है। बात दें कि, टूर्नामेंट और फ्रेंचाईजी के लिए सबसे ज्यादा रन किंग कोहली के नाम है। शायद इसीलिए फ्रेंचाईजी ने फिर एक बार उनपर भरोसा जताया है और संभव यह भी है कि टीम की कमान भी कोहली के हाथों मे रहेगी।  

IPL Retention: निकोलस पूरन- 21 करोड़ 

वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन को भी विराट कोहली के बराबर रुपये मे उनकी टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रिटेन किया है। वह संयुक्त रूप से दूसरे सबसे महंगे रिटेन्शन खिलाड़ी बन गए हैं। लखनऊ सुपरजायंट्स ने उन्हें केएल राहुल सहित तमाम खिलाड़ियों पर वरीयता दी है।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने महेंद्र सिंह धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप मे रिटेन किया तो वहीं ऋतुराज गायकवाड को 18 करोड़ और रविंद्र जड़ेजा को भी 18 करोड़ रुपये मे रिटेन किया है।  रिटेंशन में दोनों टॉप सैलरीड खिलाड़ी हैं। 

IPL Retention: संजु सैमसन और यशस्वी जायसवाल को भी 18-18 करोड़ 

राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल को 18-18 करोड़ रुपये मे रिटेन किया है। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल का भी रिलीज किया है लेकिन टीम का यह फैसला हैरान करने वाला रहा है।

IPL Retention: पैट कमिंस- 18 करोड़ 

IPL Retention: This foreign player shines in IPL retention, even the run machine is left behind, know the complete list
IPL Retention-Pat Cummins/Getty Images

पिछले आईपीएल ऑक्शन में साढ़े 20 करोड़ रुपये में टीम से जुड़ने वाले पैट कमिंस को 18 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने रिटेन किया है। कमिन्स ने पिछली बार अपनी कप्तानी में हैदराबाद को फाइनल तक पहुंचाया था और उम्मीद भी यही है कि इस बार भी वह कप्तान की भूमिका में ही नजर आएंगे।

IPL Retention: रोहित शर्मा- 18 करोड़ 

मुंबई इंडियंस ने अपनी पहली पसंद के आधार पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को 18 करोड़ रुपये मे रिटेन किया है। मुंबई टीम के लिए सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। 5 बार के चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा चौथे सबसे महंगे रिटेंशन हैं। बात दें कि, अपने यूनिक एक्शन के लिए मशहूर बुमराह इस तरह एक बार फिर मुंबई की नीली जर्सी में दिखेंगे।

IPL Retention: राशिद खान- 18 करोड़ 

IPL Retention: This foreign player shines in IPL retention, even the run machine is left behind, know the complete list
IPL Retention-Rashid Khan/Getty Images

गुजरात टाइटंस ने उम्मीद के मुताबिक अफगानिस्तान के करिश्माई खान राशिद को रिटेन किया। हालांकि, हैरत की बात यह है कि, उन्हें कप्तान शुभमन गिल से अधिक पैसे खर्च करते हुए 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version