Friday, March 20

आईपीएल 2026 को शुरू होने में कुछ दिन बाकी हैं। इस सीजन के लिए अब सभी टीमें जोरों शोरों से तैयारी में जुटी हुई हैं। सभी की नजरें ख़िताब जीतने पर हैं।

इस सीजन में फिर से अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। युवा प्लेयर सीनियर से सीखने की कोशिश करेंगे। तो चलिए जानते हैं कि आईपीएल 2026 में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी कौन हैं।

आईपीएल 2026 में खेलने वाले टॉप 5 उम्रदराज खिलाड़ी

एमएस धोनी (MS Dhoni)

आईपीएल 2026 सीजन के सबसे ओल्डेस्ट प्लेयर महेंद्र सिंह धोनी हैं। वो इस बार भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। 44 साल की उम्र में माही जीत के साथ विदाई लेना चाहेंगे। वो इस लीग के सबसे सफल खिलाड़ियों में से है।

धोनी की कप्तानी में सीएसके 5 बार ख़िताब जीत चुकी हैं। लेकिन इस सीजन में वो सिर्फ बतौर प्लेयर खेलते हुए नजर आएंगे। धोनी अब तक 278 मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 5439 रन बनाए हैं।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

धोनी के बाद आईपीएल 2026 में दूसरे सबसे ओल्डेस्ट प्लेयर रोहित शर्मा हैं। रोहित की भी कप्तानी में मुंबई इंडियंस 5 बार आईपीएल चैंपियन बन चुकी हैं। हालंकि अब वह बतौर प्लेयर के रूप में खेलेंगे। क्योंकि 2024 में उनसे कप्तानी छीन ली गई थी।

रोहित अब तक आईपीएल में 272 मैच खेल चुके हैं जिसमें 7046 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 47 अर्धशतक निकले हैं।

सुनील नरेन (Sunil Narine)

वेस्टइंडीज के दिग्गज स्पिनर सुनील नरेन ने अपनी गेंदबाजी और पिछले कुछ सालों में बल्लेबाजी से बहुत मैच जिताये हैं। कोलकाता नाईट राइडर्स को तीसरा खिताब जिताने में उनका रोल काफी अहम था। नरेन इस समय 37 साल के है।

सुनील ने अब तक 189 मैचों में 25.63 की औसत से 192 विकेट लिए हैं। इसके साथ ही उनके बल्ले से 166.51 के स्ट्राइक रेट से 1780 रन बनाए हैं.

अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane)

अजिंक्या रहाणे आईपीएल 2026 में चौथे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। वो इस साल कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी भी करेंगे। पिछली बार उनकी कप्तानी में केकेआर प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी।

रहाणे में 37 साल की उम्र में 198 मैच खेल चुके हैं और उनके नाम 5032 रन दर्ज हैं।

इशांत शर्मा (Ishant Sharma)

इशांत शर्मा गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज भी इस सीजन में नजर आएंगे। 37 साल की उम्र में वो 97 मुकाबले खेल चुके हैं और इस दौरान 117 विकेट चटकाए हैं।

इशांत पिछले सीजन पूरे मुकाबले नहीं खेल पाए थे। लेकिन इस सीजन वो सभी मैच में अच्छा करना चाहेंगे।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version