Monday, February 2

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने IPL से संन्यास ले लिया है।

आंद्रे रसेल ने आखिरकार अपने IPL करियर को अलविदा कह दिया है और यह फैसला उनके फैंस के लिए भावुक करने वाला साबित हुआ है। KKR द्वारा उन्हें IPL 2026 सीजन से पहले रिटेन नहीं किया गया था और उसी के बाद उन्होंने खुद वीडियो संदेश जारी कर बताया कि वे अब खिलाड़ी के रूप में नहीं बल्कि KKR सपोर्ट स्टाफ के सदस्य के रूप में टीम से जुड़े रहेंगे।

यह घोषणा करते समय उन्होंने कहा कि वह चाहते थे कि लोग पूछें कि वे अभी भी खेल सकते थे, बजाय इसके कि कोई कहे कि उन्हें सालों पहले ही संन्यास ले लेना चाहिए था।

रसेल ने क्यों लिया IPL से संन्यास का फैसला

रसेल ने अपने बयान में बताया कि पिछले कुछ महीनों से उनके मन में कई तरह के विचार आ रहे थे और सोशल मीडिया पर खुद को अलग-अलग टीमों की जर्सी में देखकर वे इस बात को लेकर असहज महसूस कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि वे ऐसी स्थिति में नहीं पहुंचना चाहते थे जहां लोग कहने लगें कि उनका प्रभाव अब पहले जैसा नहीं रहा। इसी वजह से उन्होंने समय रहते फैसला लिया ताकि वे अपनी विरासत को सम्मानजनक तरीके से आगे बढ़ा सकें।

रसेल ने यह भी बताया कि KKR के सीईओ वेंकी मैसूर और शाहरुख खान से उनकी लगातार बातचीत होती रही और इन चर्चाओं ने उन्हें नई भूमिका स्वीकार करने का आत्मविश्वास दिया।

KKR में पॉवर कोच की नई जिम्मेदारी

रसेल को KKR में पॉवर कोच की भूमिका दी गई है और उन्होंने इस पद को अपने व्यक्तित्व का परफेक्ट वर्णन बताया। उनका कहना है कि वे बल्लेबाजी की पॉवर हिटिंग, बॉलिंग की एनर्जी और फील्डिंग के एथलीटिक गेम के जरिए युवा खिलाड़ियों की मदद करने के लिए उत्साहित हैं।

रसेल का मानना है कि वह टीम को हर विभाग में मार्गदर्शन दे सकते हैं और यह भूमिका उन्हें टीम के करीब बनाए रखेगी। उन्होंने यह भी बताया कि वह हमेशा से KKR परिवार का हिस्सा रहे हैं और अब सपोर्ट स्टाफ में शामिल होना उनके लिए एक नई शुरुआत है।

KKR का नया कोचिंग सेटअप और रसेल की भूमिका का महत्व

रसेल को 2026 सीजन से पहले एक नए कोचिंग सेटअप में शामिल किया गया है। टीम अब नए मुख्य कोच अभिषेक नायर की देखरेख में काम करेगी, जबकि टिम साउदी को बॉलिंग कोच और शेन वॉटसन को असिस्टेंट कोच बनाया गया है। ड्वेन ब्रावो पहले की तरह मेंटर की भूमिका में रहेंगे।

इस नए सेटअप में रसेल की भूमिका इसलिए और अहम होगी, क्योंकि वह खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत रहे हैं और मैदान पर उनकी आक्रामकता का प्रभाव पूरे ड्रेसिंग रूम में महसूस किया जाता रहा है।

KKR और IPL में रसेल की विरासत

रसेल ने IPL में KKR के साथ 2014 और 2024 में जीते और 2019 में उन्हें लीग का मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर भी चुना गया था। वे IPL इतिहास के उन दो खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने 2000 से अधिक रन और 100 विकेट हासिल किए हैं। KKR के लिए उन्होंने 16 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता जो टीम में सुनील नरेन के बाद दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

KKR ने उन्हें 2025 मेगा ऑक्शन से पहले 12 करोड़ में रिटेन किया था, लेकिन 2026 सीजन से पहले टीम ने उन्हें रिलीज करने का फैसला किया, जिसके बाद टीम की पर्स में 18 करोड़ की बढ़ोतरी हुई।

KKR की आगे की रणनीति

रसेल को रिलीज करने के बाद KKR के पास IPL 2026 ऑक्शन में सबसे मजबूत पर्स होगा, जिसमें 64.3 करोड़ रुपये मौजूद हैं। हालांकि, टीम के पास अभी केवल 12 खिलाड़ी हैं और उन्हें कई स्लॉट भरने होंगे।

रसेल का कोचिंग सेटअप में होना नए खिलाड़ियों के लिए बहुत लाभदायक हो सकता है, क्योंकि वह अपने तजुर्बे और मैच विनिंग एबिलिटी से युवा खिलाड़ियों को मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करने में मदद कर सकते हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version