Monday, February 2

वीमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन से पहले मेगा ऑक्शन समाप्त हो चुका है। इस ऑक्शन में 277 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया था, जिनके ऊपर बोली लगी थी, लेकिन मात्र 67 खिलाड़ी ही बिक सके, जिनमें से 23 विदेशी खिलाड़ी थे और सभी टीमों ने मेगा ऑक्शन में मिलाकर लगभग 41 करोड़ खर्च किए। कुछ टीमों ने दिमाग लगाते हुए स्मार्ट बाय किए, जबकि कुछ खिलाड़ियों को लेने के लिए टीमों ने ज्यादा रकम खर्च की थी। तो चलिए जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में, जिन्हें इस ऑक्शन में ज्यादा कीमत में खरीदा गया है।

इन खिलाड़ियों को WPL ऑक्शन में महंगे प्राइस में खरीदा गया

1. सिनल हेनरी (Chinelle Hnery)

Chinelle Henry
Chinelle Henry

वेस्टइंडीज की ताबड़तोड़ बल्लेबाज सिनल हेनरी को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.3 करोड़ में खरीदा है। उनका पिछला सीजन काफी अच्छा गया था, जहाँ उन्होंने लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सभी को काफी इम्प्रेस किया था। लेकिन हालिया फॉर्म देखा जाए, तो वो काफी खराब है। वीमेंस बिग बैश लीग में वो लगातार रन बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। वो इस समय WBBL के 6 मैचों में 15 की औसत और 131 की स्ट्राइक रेट से 92 रन बना पाई हैं।

दिल्ली कैपिटल्स का यह फैसला इसलिए भी समझ नहीं आया, क्योंकि उनके पास शेफाली वर्मा और लीज़ ली के रूप में दो शानदार ओपनर मौजूद हैं और उसके बावजूद भी बैकअप ओपनर के लिए इतना पैसा देना थोड़ा हैरान करने वाला था।

2. पूजा वस्त्राकर (Pooja Vastrakar)

Pooja Vastrakar
Pooja Vastrakar

टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 85 लाख में खरीदा था। उन्हें इतने महंगे प्राइस में खरीदना थोड़ा हैरानी भरा था, क्योंकि वो पिछले कुछ समय से चोटिल चल रही हैं और इसी वजह से उन्होंने पिछले सीजन भी मिस किया था। यही नहीं, वीमेंस प्रीमियर लीग में भी उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है। उन्होंने खेले गए मैचों में कुछ खास प्रदर्शन भी नहीं किया है।

1. अमेलिया केर (Amelia Kerr)

Amelia Kerr
Amelia Kerr

न्यूज़ीलैंड की धाकड़ खिलाड़ी अमेलिया केर को मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ में खरीदा है। उन्हें हेली मैथ्यूज़ के बैकअप के रूप में टीम में शामिल किया गया है। अमेलिया केर ने पिछले सीजन मुंबई के लिए 10 मैचों में 18 विकेट लिए थे, लेकिन बल्लेबाजी से उनका प्रदर्शन बहुत खराब रहा था।

वीमेंस वर्ल्ड कप में भी उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा है, जिसके चलते न्यूज़ीलैंड की टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। उन्हें हेली मैथ्यूज़ के बैकअप के रूप में खरीदा गया है, जो कि अभी चोटिल चल रही हैं।

WPL 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version