Sunday, February 1

महिला प्रीमियर लीग में पर्पल कैप जीतने वाली महिला प्लेयर्स की लिस्ट

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से हो चुकी है। इससे पहले WPL 2025 में मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार खिताब जीता था। उसी सीज़न में न्यूजीलैंड की युवा ऑलराउंडर अमेलिया केर ने सबसे ज़्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की थी। इस आर्टिकल में हम  आपको अब तक खेले गए WPL में पर्पल कैप जीतने वाली खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे।

3. हेली मैथ्यूज (मुंबई इंडियंस)- 16 विकेट WPL 2023

वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज महिला क्रिकेट की बेहतरीन ऑलराउंडरों में गिनी जाती हैं। WPL के पहले सीज़न में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए शानदार गेंदबाज़ी की। टूर्नामेंट के दूसरे ही मैच में उन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए। हेली मैथ्यूज ने पूरे सीज़न में ज़रूरत के समय विकेट निकालकर टीम की काफी मदद की। वह किफायती गेंदबाज़ भी रहीं और कप्तान हरमनप्रीत कौर की टीम का मजबूत हिस्सा बनीं।

फाइनल मैच में उन्होंने अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 5 रन देकर 3 विकेट लिए, जिसमें 2 मेडन ओवर शामिल थे। WPL 2023 में उन्होंने 10 मैचों में कुल 16 विकेट लिए और पर्पल कैप जीती।

2. श्रेयांका पाटिल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)- 13 विकेट WPL 2024

युवा ऑफ-स्पिनर श्रेयांका पाटिल ने WPL 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई। स्मृति मंधाना की कप्तानी में RCB ने पहली बार WPL का खिताब जीता। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक मैच में श्रेयांका ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 विकेट लिए, जिसमें मेग लैनिंग और जेमिमा रोड्रिग्स जैसे बड़े नाम शामिल थे। एलिमिनेटर मैच में भी उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।

पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 8 मैचों में 13 विकेट लिए और पर्पल कैप के साथ-साथ WPL ट्रॉफी भी अपने नाम की।

1. अमेलिया केर (मुंबई इंडियंस)- 18 विकेट WPL 2025

WPL 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए अमेलिया केर और हेली मैथ्यूज की जोड़ी ने कमाल की गेंदबाज़ी की। दोनों ने 18-18 विकेट लिए, लेकिन बेहतर औसत और इकॉनमी के कारण पर्पल कैप अमेलिया केर को मिली। अमेलिया केर ने पूरे टूर्नामेंट में अहम मौकों पर विकेट लेकर टीम को मजबूती दी। यूपी वॉरियर्स के खिलाफ उन्होंने 5 विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

फाइनल मैच में भी केर ने दो विकेट हासिल किए। उन्होंने WPL 2025 में 10 मैचों में कुल 18 विकेट लिए। अमेलिया केर और हेली मैथ्यूज WPL इतिहास की सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज़ भी बन चुकी हैं।

WPL 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version