असम का बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम असम क्रिकेट एसोसिएशन के अंतर्गत आता हैं। यह भारत के सबसे प्रतिष्ठित स्टेडियम में से एक हैं और नार्थ ईस्ट में क्रिकेट का सबसे बड़ा हब भी हैं।
इस स्टेडियम को साल 2012 में बनवाकर तैयार कर दिया गया था। यहाँ पर दर्शकों के बैठने की क्षमता लगभग 40000 के आसपास है। यह स्टेडियम कुछ यादगार मैचों का गवाह बना हैं। तो चलिए जानते हैं कि बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में किस तरह की पिच देखने को मिलती है।
Barsapara Cricket Stadium Pitch Report
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। गुवाहाटी की पिच पर शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग देखने को मिलती है, लेकिन उसके बाद यह विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी शानदार हो जाती है।
Also Read: IPL 2026: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई पिच रिपोर्ट
बरसापारा पर आसानी से थ्रू द लाइन शॉट्स लगाए जा सकते हैं। लेकिन तब जब बल्लेबाज वेल सेट हो यहाँ पर खिलाड़ियों को शुरू में आकर थोड़ा समय लेना पड़ता हैं। क्योंकि कभी कभी यह विकेट डबल पेस की तरह बिहेव करता हैं। जहाँ आते ही बड़े शॉट्स लगाना संभव नहीं होता हैं।
यहाँ की स्क्वायर बाउंड्री भी ठीक ठाक बड़ी हैं और विकेट भी बहुत फ्लैट नहीं हैं। रात के मुकाबलों में यहाँ ड्यू की भूमिका भी अहम होती है, क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती है। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।
टॉस- टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी
नई बॉल से बॉलर्स को थोड़ी स्विंग।
बल्लेबाजों के लिए अच्छी पिच।
ओस- बड़ा फैक्टर।
एवरेज स्कोर- 148
1st इनिंग एवरेज स्कोर- 146
2nd इनिंग एवरेज स्कोर– 156
टॉस जीतकर मैच जीतने वाली टीम के चांस- 1 (16.67%)
टॉस हारकर मैच जीतने वाली टीम के चांस- 4 (66.67%)
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में IPL में रिकॉर्ड
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम पर अब तक 6 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें 2 मुकाबले चेज करने वाली टीम ने और 3 मैच टोटल डिफेंड करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया हैं।
टोटल मैच- 6
टोटल चेज करने वाली टीम की जीत– 2
टोटल डिफेंड करने वाली टीम की जीत- 3
नो रिजल्ट- 1
हाईएस्ट स्कोर- 199/4 राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
लोएस्ट स्कोर- 142/9 दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
हाईएस्ट टोटल चेस- 153/2 कोलकता नाईट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
लोवेस्ट टोटल डिफेंडेड- 182/9 राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
Most Asked FAQs
1. आईपीएल में बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में हाईएस्ट टोटल?
आईपीएल में बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में हाईएस्ट टोटल 199 रन है, जो कि राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था।
2. आईपीएल में बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में लोवेस्ट टोटल?
आईपीएल में बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में लोवेस्ट टोटल का रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के नाम है, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मात्र 142 रन बनाए थे।
3. आईपीएल में बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में हाईएस्ट टोटल चेज?
आईपीएल में वानखेड़े स्टेडियम में हाईएस्ट टोटल चेज 153 रन का है, जो कि केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ किया था।
4. आईपीएल में बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की विकेट किसके लिए मददगार है?
आईपीएल में वानखेड़े स्टेडियम की विकेट काफी बैटिंग फ्रेंडली है।

