दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग आईपीएल का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा हैं। फैंस को इस सीजन का इंतज़ार बेसब्री से था। क्योंकि वो अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को खेलते हुए देखना चाहते हैं।
आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च को खेला जायेगा जबकि फाइनल 31 मई को इसी ग्राउंड में होगा। तो चलिए जानते हैं कि आप आईपीएल 2026 को कहाँ और कैसे फ्री में लाइव देख सकते हैं।
IPL 2026 कब से कब तक खेला जाएगा?
IPL 2026 की शरूआत 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चिन्नास्वामी में मैच से होगी जबकि इसका फाइनल भी 31 मई को इसी ग्राउंड में खेला जायेगा।
IPL 2026 के मैच कहाँ खेले जाएंगे?
IPL 2026 के मैच 13 वेन्यू में खेले जाएंगे, जिसमें चेन्नई, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद, लखनऊ और भी कई ग्राउंड शामिल हैं।
1. चेन्नई– एमए चिदंबरम स्टेडियम
2. मुंबई– वानखेड़े स्टेडियम
3. बेंगलुरु– एम चिन्नास्वामी स्टेडियम
4. कोलकाता– ईडन गार्डन्स
5. लखनऊ– श्री अटल विहारी वाजपेयी इकना स्टेडियम
6. दिल्ली– अरुण जेटली स्टेडियम
7. जयपुर– सवाई मान सिंह स्टेडियम
8. गुवाहाटी– बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम
9. मुल्लांपुर– महाराज यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
10. अहमदाबाद– नरेंद्र मोदी स्टेडियम
11. हैदराबाद– राजीव गाँधी स्टेडियम
12. रायपुर– शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
13. धर्मशाला– हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम
IPL 2026 के मैच का फॉर्मेट?
IPL 2026 टी20 फॉर्मेट में खेला जाता है। यह टूर्नामेंट भारत में नई प्रतिभाओं को अपना टैलेंट दिखाने का मौका देता है। इस बार टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 और शाम 7:30 बजे शुरू होंगे।
IPL 2026 के मैचों का प्रसारण कहाँ किया जायेगा?
IPL 2026 के मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
IPL 2026 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?
IPL 2026 कप के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।
IPL 2026 फ्री में कैसे देखें?
जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी IPL 2026 कप का मज़ा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।

