IPL 2026 का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा।
राजस्थान रॉयल्स ने एक बड़े ट्रेड में CSK के साथ अपने कप्तान संजू सैमसन की जगह ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में सभी की नजरें अब नए कप्तानों और मेन खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे 3 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जो इस मैच के हीरो बन सकते हैं।
3. रुतुराज गायकवाड़ (CSK)
एमएस धोनी के इस मैच में अनुपस्थित रहने के चलते कप्तानी की पूरी जिम्मेदारी रुतुराज गायकवाड़ के कंधों पर होगी। CSK की बल्लेबाजी की रीढ़ माने जाने वाले गायकवाड़ को जोफ्रा आर्चर जैसी तेज गेंदबाजी के सामने टीम को मजबूत शुरुआत दिलानी की कोशिश करेंगे। पावरप्ले में उनका आक्रामक खेल और अनुभवी संजू सैमसन के साथ उनकी साझेदारी इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकती है। ऐसे में वह इस मैच के उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन पर फैंस की खास नजर रहेगी।
2. रियान पराग
गुवाहाटी के लोकल खिलाड़ी रियान पराग इस बार राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान के रूप में काफ़ी चर्चा में हैं। अपने घरेलू मैदान पर टीम की कमान संभालते हुए उनकी भूमिका अब सिर्फ मिडिल ऑर्डर फिनिशर तक सीमित नहीं रही, बल्कि वह टीम की रणनीति का अहम हिस्सा बन चुके हैं।
अब सबकी नजर इस बात पर होगी कि वह मजबूत गेंदबाजी आक्रमण का सामना कैसे करते हैं साथ ही कप्तानी के दबाव में बड़े मंच पर कैसा प्रदर्शन करते हैं। बतौर बल्लेबाज और कप्तान, पराग इस मुकाबले के उन प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन पर फैंस की खास नजर रहने वाली है।
3. रवींद्र जडेजा
इस आईपीएल सीजन के सबसे चर्चित ट्रांसफर्स में शामिल रवींद्र जडेजा अब अपनी पुरानी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ RR की जर्सी में खेलते नजर आएंगे। दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडरों में गिने जाने वाले जडेजा के पास CSK की रणनीतियों की गहरी समझ है, जो इस मुकाबले में अहम साबित हो सकती है।
रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे जैसे बल्लेबाजों के खिलाफ उनके चार ओवर काफी निर्णायक रहेंगे। इसके अलावा, गेंद और बल्ले दोनों से उनका प्रदर्शन मैच का रुख बदलने की क्षमता रखता है।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें

