Tuesday, March 10

IPL Records: इस समय आईपीएल 2025 का सीजन खेला जा रहा है। वहीं आईपीएल 2025 के 38वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाफ हार मिली थी। इसके चलते हुए यह इस सीजन में चेन्नई की टीम की छठी हार भी थी। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतक लगाए थे। चलिए CSK के खिलाफ सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।

1. रोहित शर्मा :-

मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बीते रविवार को चेन्नई के खिलाफ खेले गए मैच में 45 गेंदों में नाबाद 76 रन बनाए थे। इस मैच में खेलते हुए उन्होंने चेन्नई की टीम के खिलाफ अपना 8वां अर्धशतक भी लगाया था। इसके अलावा वह इस टीम के खिलाफ अभी तक एक शतक भी लगा चुके हैं।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

इस दिग्गज बल्लेबाज ने चेन्नई की टीम के खिलाफ अभी तक 36 पारियों में खेलते हुए 31.35 की बल्लेबाजी औसत और 130.99 की स्ट्राइक रेट के साथ 972 रन बनाए हैं। इसके अलावा वह इस टीम के खिलाफ तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने हैं।

2. विराट कोहली :-

आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ही अभी तक चेन्नई की टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। आरसीबी के इस बल्लेबाज ने चेन्नई की टीम के खिलाफ खेले 34 मैचों में 37.37 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 1,084 रन बनाए हैं।

Virat Kohli
Virat Kohli

वहीं इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 125.46 की रही है। इस टीम के खिलाफ कोहली के बल्ले से नाबाद 90 रनों की सबसे बड़ी पारी आई है। इस टीम के खिलाफ कोहली ने 9 अर्धशतक भी लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने चेन्नई के खिलाफ अभी तक 43 छक्के भी लगाए हैं।

3. शिखर धवन :-

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के खिलाफ 1,000 से अधिक रन बनाए हैं। इस मामले में वह अभी दूसरे नंबर पर आते हैं। वहीं इस पूर्व सलामी बल्लेबाज धवन ने चेन्नई के खिलाफ खेले 29 मैचों में 44.04 की शानदार औसत और 131.79 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,057 रन बनाए हैं।

shikhar dhawan
shikhar dhawan

इसके अलावा उन्होंने अपना पहला आईपीएल शतक (101*) भी साल 2020 के सीजन में चेन्नई की टीम के खिलाफ ही लगाया था। वहीं उनके इस शतक के अलावा उन्होंने चेन्नई के खिलाफ 8 अर्धशतक भी लगाए हैं।

4. डेविड वार्नर :-

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने भी चेन्नई के खिलाफ खेलते हुए काफी रन बनाए थे। इस टीम के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने 21 मैचों में 33.14 की बल्लेबाजी औसत से 696 रन बनाए थे। वहीं चेन्नई की टीम के खिलाफ उनकी स्ट्राइक रेट 133.07 की रही थी।

David Warner
David Warner

इस टीम के खिलाफ उन्होंने 9 अर्धशतक लगाए थे। चेन्नई की टीम के खिलाफ उनका सर्वोच्च स्कोर 90 रन का है। इसके अलावा वह अभी तक आईपीएल में चेन्नई की टीम के खिलाफ पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। लेकिन इस बार आईपीएल 2025 की नीलामी में वह अनसोल्ड रहे थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version