IPL 2025 शुरू होने से कुछ महीने पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। मेगा ऑक्शन में 4.80 करोड़ रुपये में खरीदे गए अफगानिस्तान के युवा स्पिनर Allah Gazanfar चोटिल होने के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

दरअसल, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने बुधवार को पुष्टि की कि 18 वर्षीय मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह गजनफर को चार महीने तक मैदान से दूर रहना होगा। इसका मतलब है कि गजनफर अब मुंबई इंडियंस के लिए अपना आईपीएल डेब्यू करने से चूक जाएंगे।

Afghan Spinner Allah Gazanfar Ruled Out From IPL 2025
Afghan Spinner Allah Gazanfar Ruled Out From IPL 2025

बता दें कि, अल्लाह गजनफर को पिछले साल जिम्बाब्वे दौरे पर चोट लगी थी। ACB ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि गजनफर की लेफ्ट पार्स इंटरआर्टिकुलारिस में L4 वर्टिब्रा में फ्रैक्चर हुआ है। मेडिकल टीम ने उन्हें कम से कम चार महीने आराम और मेडिकल ट्रीटमेंट की सलाह दी है।

गजनफर की अनुपस्थिति का सिर्फ IPL पर ही नहीं, बल्कि अफगानिस्तान की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारियों पर भी पड़ेगा। बोर्ड ने आगामी आईसीसी टूर्नामेंट के लिए उनकी जगह पर युवा स्पिनर नंग्याल खरोटे को मुख्य स्क्वाड में शामिल किया है।

KKR के साथ बिडिंग वॉर में मिली थी मुंबई इंडियंस को सफलता

Afghan Spinner Allah Gazanfar Ruled Out From IPL 2025
Afghan Spinner Allah Gazanfar Ruled Out From IPL 2025

मुंबई इंडियंस ने अल्लाह गजनफर को IPL 2025 की मेगा ऑक्शन में 4.80 करोड़ रुपये खर्च कर साइन किया था। फ्रेंचाइजी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ कड़ी बोली लगाकर इस युवा स्पिनर को अपनी टीम में जोड़ा था। उनकी मिस्ट्री स्पिन को लेकर फ्रेंचाइजी के अंदर काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अब वह पूरे सीजन के लिए अनुपलब्ध रहेंगे।

ऐसा रहा है अल्लाह गजनफर का प्रदर्शन

अल्लाह गजनफर ने अब तक 1 टेस्ट और 11 वनडे खेले हैं, जबकि टी20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम 19 मैचों में 30 विकेट दर्ज हैं। वह हाल ही में ILT20 में MI एमिरेट्स के लिए खेले थे, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था।

Rohit Sharma & Hardik Pandya (Mumbai Indians)
Rohit Sharma & Captain Hardik Pandya (Mumbai Indians)

गजनफर की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस को अब अपने स्पिन विभाग पर दोबारा विचार करना होगा। टीम के पास न्यूजीलैंड के अनुभवी ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर और भारतीय लेग स्पिनर कर्ण शर्मा मौजूद हैं। सैंटनर ने अब तक 109 टी20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 120 विकेट लिए हैं और IPL 2025 के लिए मुंबई इंडियंस ने उन्हें 2 करोड़ रुपये में साइन किया था।

दूसरी ओर, कर्ण शर्मा IPL में अनुभवी नाम हैं, जिन्होंने 84 मैचों में 76 विकेट लिए हैं और 2017 में मुंबई इंडियंस के साथ खिताब भी जीता था। हालांकि, गजनफर को टीम का मुख्य स्पिनर माना जा रहा था, लेकिन अब मुंबई इंडियंस को प्लेइंग इलेवन में नए कॉम्बिनेशन पर विचार करना होगा।

मुंबई इंडियंस के लिए यह झटका ऐसे समय में आया है जब टीम नई कप्तानी के साथ IPL 2025 की तैयारियों में जुटी थी। हार्दिक पंड्या की अगुवाई में फ्रेंचाइजी अपने बॉलिंग अटैक को मजबूत करने में लगी थी, लेकिन अब स्पिन विभाग को लेकर एक नई रणनीति बनानी होगी।

गजनफर की अनुपलब्धता के बाद क्या मुंबई इंडियंस IPL 2025 से पहले किसी रिप्लेसमेंट पर विचार करेगी? या फिर सैंटनर और कर्ण शर्मा की जोड़ी पर भरोसा जताया जाएगा? इसका जवाब आने वाले हफ्तों में मिल सकता है।

मुंबई इंडियंस के लिए पिछला सीजन बेहद ही खराब रहा था, जहां वह प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर सके थे। फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान नियुक्त किया था, जिनकी कप्तानी में टीम ने बेहद ही शर्मनाक प्रदर्शन किया था। अब उनकी नज़रें इस सीजन प्लेऑफ में क्वालीफाई करने और ख़िताब जीतने पर होगी।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version